सबरीमाला विवाद: 2 महिलाओं ने फिर की मंदिर में प्रवेश की कोशिश, भीड़ ने घेरा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 16, 2019 - 11:01 AM (IST)

तिरुवनंतपुरमः सबरीमाला मंदिर पर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह दो महिलाओं ने फिर से मंदिर में प्रवेश की कोशिश की। जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने नीलिमला के पास महिलाओं को घेर लिया और उन्हें मंदिर जाने से रोक दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिलाओं ने बेस कैंप पार कर लिया था लेकिन प्रदर्शनकारियों ने करीब 1 किमी के दायरे में उन्हें घेर लिया। मौके पर दो हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी मौजूद है। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों महिलाओं को सुरक्षित घेरे से निकालकर गाड़ी में बिठाया। महिलाएं बिना दर्शनों के वापिस लौटने के लि तैयार नहीं थीं।
PunjabKesari
महिलाओं ने दावा किया कि भगवान अयप्पा के दर्शनों के लिए उन्होंने 41 दिन का उपवास रखा था और अब दर्शन करके ही लौटेंगी। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं एक 9 सदस्यीय ग्रुप का हिस्सा थीं जो मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थीं। पंबा बेस कैंप पार करने के बाद उन्हें रोक दिया गया। रोकी गई महिलाओं में से एक ने कहा कि यह लोगों का नहीं बल्कि भगवान अयप्पा का मंदिर है जब उनकों महिलाओं के दर्शन करने से कोई आपत्ति नहीं है तो फिर ये प्रदर्शनकारी क्यों विरोध कर रहे हैं।
PunjabKesari
बता दें कि 2 जनवरी को कनकदुर्गा और बिंदू नाम की दो महिलाओं ने भी मंदिर में प्रवेश किया और भगवान अयप्पा के दर्शन किए थे, जिसके बाद काफीविवाद हुआ था। पुजारियों ने मंदिर के कपाट बंद कर दिए थे और फिर उसके शुद्धिकरन के बाद खोला गया। वहीं मंदिर में प्रवेश को लेकर कनकदुर्गा की सास ने मंगवार को उसकी डंडों से पिटाई की।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News