मथुरा:  वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु की भीड़ में दबकर मौत

punjabkesari.in Friday, Apr 05, 2024 - 07:41 AM (IST)

नेशनल डेस्क: बांके बिहारी के दर्शन करने गए मथुरा के वृंदावन में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। बांके बिहारी मंदिर में वीरवार को भीड़ में दबकर एक श्रद्धालु की मौत हो गई। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
 
जानकारी के मुताबिक, चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के चलते दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की तबीयत अकसर खराब हो जाती है। आराध्य के दर्शन करने की चाहत में सुबह से भीड़ का दबाव बढ़ने लगा। समय बीतने के साथ यह भीड़ और अधिक बढ़ गई और  बांके बिहारी मंदिर में सुबह करीब 10:40 पर एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। 

इस बीच मंदिर के सुरक्षा गार्ड उसे भीड़ से निकलकर गेट नंबर-1 से बाहर ले गए। इसके बाद पुलिस और गार्ड उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। श्रद्धालु की पहचान नहीं हो सकी है। उम्र लगभग 35 वर्ष के करीब है। उसके पास हल्दीराम का बिल, कंघा, चश्मा आदि मिला। एसआई अशोक कौशिक श्रद्धालु की पहचान कराने के प्रयास कर रहे हैं। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News