केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज BSF के 59वें स्थापना दिवस में होंगे शामिल, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2023 - 06:21 AM (IST)

नेशनल डेस्कः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे। यहां वह बीएसएफ के हजारीबाग मेरू कैंप में राइजिंग डे परेड समारोह में शामिल होंगे। अमित शाह के दौरे को मद्देनजर रखते हुए रांची और हजारीबाग पुलिस को विशेष रूप से अलर्ट किया गया है। 
PunjabKesari
राष्ट्रपति मुर्मू आज नागपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगी भाग  
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार और शनिवार को नागपुर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू एक दिसंबर को शहर के राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) के प्लैटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस समारोह के अध्यक्ष होंगे, जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस तथा अजीत पवार और चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री हसन मुश्रीफ सम्मानित अतिथि होंगे

गिरफ्तार होने पर केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए या नहीं - लोगों की राय लेगी आप 
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी एक से 20 दिसंबर के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाएगी ताकि लोगों की प्रतिक्रिया ली जा सके कि "भाजपा की साजिश" के तहत गिरफ्तार किए जाने की स्थिति में क्या अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। राय ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आप को खत्म करने की उम्मीद से केजरीवाल को "फर्जी" शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार करने का षडयंत्र रचा है। 

‘दिल्ली आर्ट वीक' के तीसरे संस्करण का आगाज से 
राष्ट्रीय राजधानी में ‘दिल्ली आर्ट वीक' का तीसरा संस्करण शुक्रवार से शुरू होगा जिसमें राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए), बीकानेर हाउस, किरण नादर म्यूज़ियम ऑफ आर्ट (केएनएमए) और एलायंस फ्रांकाइस डी दिल्ली समेत 20 से ज्यादा संस्थान और कला दीर्घाएं हिस्सा लेंगी। हफ्ते भर चलने वाले महोत्सव का उद्देश्य निजी और सार्वजनिक कला संस्थानों को एक साथ लाकर दिल्ली में आधुनिक और समकालीन कला को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। 

राजस्थान एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त, 128 सीट का अनुमान, जानें कांग्रेस का हाल 
राजस्थान विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में भाजपा की वापसी होती नजर आ रही है। कांटे की इस टक्कर में अशोक गहलोत को तगड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। polstrat के सर्वे के मुताबिक यहां भाजपा 100 से 110 सीटें लाकर सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। कांग्रेस के खाते में 90 से 100 सीटें जाती दिख रही हैं। अन्य दल 5 से 15 सीटें ला सकते हैं। हालांकि इस बार रिवाज बदलेगा या कांग्रेस दोबारा सत्ता हासिल करने में कामयाब होगी, ये तो 03 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।   

Chhattisgarh Exit Polls 2023: छत्तीसगढ़ में BJP को बड़ा झटका, कांग्रेस के खाते में आई इतनी सीटें
छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनने जा रही है इसके लिए एग्जिट पोल के रुझान सामने आ चुके हैं। सभी एंजेसियों के एग्जिट पोल की बात करें तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। भाजपा को इस बार बड़ा झटका लग रहा है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बढ़त बनाई हुए है। CNX के एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 46-56 सीट मिल सकती है, तो वहीं बीजेपी के खाते में 30 से 40 सीट जा सकती है। 

Indian Air Force की बढ़ेगी ताकत, 97 तेजस विमान और 150 प्रचंड हेलीकॉप्टर्स की खरीद को मंजूरी
भारत ने सशस्त्र बलों की समग्र लड़ाकू क्षमता को बढ़ावा देने के लिए तेजस विमान और प्रचंड लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की खरीद को मंजूरी दी है। सूत्रों के मुताबिक, रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने 97 तेजस हल्के लड़ाकू विमानों और लगभग 150 प्रचंड हेलीकॉप्टर की अतिरिक्त खेप की खरीद को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने इन परियोजनाओं को मंजूरी दी।  

क्रिकेटः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी-20 मैच आज
टीम इंडिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने काफी शानदार वापसी की है। सीरीज के शुरुआती दो मैचों में टीम इंडिया ने बाजी मारी थी। वहीं, तीसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। ऐसे में सीरीज का चौथा मैच काफी रोमांचक रहने वाला है। ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में बने रहने के लिए चौथा मैच भी हर हाल में जीतना होगा। वहीं, टीम इंडिया इस मैच को अपने नाम कर लेती है तो सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा।

सूर्यकुमार यादव को BCCI से मिला बड़ा झटका, विश्व कप में किया था खराब प्रदर्शन
आईसीसी विश्व कप 2023 में अपने खराब प्रदर्शन के कारण आलोचना का शिकार हुए तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को बीसीसीआई से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भारतीय टीम दिसंबर महीने साउथ अफ्रीका दौरे पर जा रही है, जहां टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। हालांकि, इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने सूर्यकुमार पर भरोसा नहीं रखा है। सूर्यकुमार को टीम से बाहर किया गया है और माना जा रहा कि हाल ही में समाप्त हुए आईसीसी वनडे विश्व कप में उनके निराशाजनक प्रदर्शन का यह नतीजा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News