Heavy Rain Alert: अगले 4 दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश मचाएगी तांडव, IMD ने बर्फबारी का भी अलर्ट किया जारी
punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 10:24 AM (IST)
Heavy Rain Alert : देश के मौसम ने एक बार फिर खतरनाक रुख अख्तियार कर लिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले 4 दिन देश के कई हिस्सों के लिए भारी पड़ सकते हैं। एक साथ सक्रिय हुए दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है।
पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में ठिठुरन
हिमालयी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड और कुदरत का कहर जारी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे (Minus) चला गया है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और पर्यटकों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।
दिल्ली-NCR: कोहरा और प्रदूषण का मिला-जुला असर
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में फिलहाल मौसम मिला-जुला बना रहेगा। दिन का पारा 24-25 डिग्री तो रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास रह सकता है। सुबह के समय हल्का कोहरा और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। प्रदूषण से फिलहाल बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है लेकिन तेज हवाएं स्थिति में थोड़ा सुधार कर सकती हैं।
UP और बिहार: कोहरे का येलो अलर्ट
उत्तर प्रदेश और बिहार के मैदानी इलाकों में बारिश तो नहीं लेकिन कोहरे का पहरा सख्त होने वाला है।
यह भी पढ़ें: Signs of Death: अंतिम समय में शरीर देने लगता है ये संकेत! जानें मौत से ठीक पहले क्या महसूस करता है इंसान?
-
उत्तर प्रदेश: राज्य के लगभग 25 जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
-
बिहार और झारखंड: यहां कनकनी (ठंडी हवाएं) बढ़ने वाली हैं। झारखंड के कई जिलों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी (दृश्यता) कम रहने की संभावना है। प्रशासन ने सड़क और रेल यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विशेषज्ञों की राय: क्यों बदल रहा है मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत में यह बदलाव 'पश्चिमी विक्षोभ' की सक्रियता की वजह से है। जब भूमध्य सागर से आने वाली नम हवाएं हिमालय से टकराती हैं, तो पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश व ठंड बढ़ जाती है। आने वाले 96 घंटे (4 दिन) इस लिहाज से बेहद संवेदनशील हैं।



