Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 10:13 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी राज्यों में भी दिखाई देने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में शनिवार और रविवार को तेज हवाएं, आंधी और बारिश की संभावना है।

दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट
राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली और नोएडा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अनुमान के मुताबिक, 30 मार्च तक दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।


उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में चेतावनी
उत्तर प्रदेश में भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं। IMD ने राज्य के करीब 38 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है। 30 मार्च तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है।


बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना
बिहार में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। आज राज्य के 8 जिलों किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।


पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश जारी
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम लगातार बदल रहा है। उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी और चमोली जिलों में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के कई पहाड़ी इलाकों में भी भारी बारिश और बर्फबारी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 मार्च तक यह सिलसिला जारी रह सकता है, जबकि 31 मार्च को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।


झारखंड में येलो अलर्ट जारी
झारखंड में भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। IMD ने आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर बाकी जिलों में तेज हवा, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।


तापमान में गिरावट की उम्मीद
मौसम में इस बदलाव के कारण कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन आंधी और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News