#rahulcitizenship: अच्छे दिन आने वाले हैं, राहुल नानी के घर जाने वाले हैं

punjabkesari.in Tuesday, Apr 30, 2019 - 05:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क(वसुधा शर्मा) : चुनावों का मौसम हो और नेताओं पर आरोपों के छींटे न पड़े यह तो संभव हो ही नहीं सकता। इस दौर में सबसे आगे चल रही भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे को घेरने का मौका नहीं छोड़ना चाहती। अब बात आरोपों की हो तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैसे पीछे रह सकते हैं। भाजपा को घेरते-घेरते वह खुद ही फसते जा रहे हैं।


'चौकीदार चोर' वाले बयान के बाद अब राहुल की नागरिकता चर्चा का विषय बन गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ साथ अब देश भी दुविधा में पड़ गया है कि आखिर राहुल अंग्रेज हैं या भारतीय। यही नहीं आलोचकों ने तो राहुल की मिस्ट्री को हिम मानव से ही जोड़ डाला।


सोशल मीडिया यूजर ने भी इस राज से पर्दा उठाते हुए लिखा कि अच्छे दिन आने वाले हैं, हम नानी के घर जाने वाले हैं। जानिए राहुल गांधी के नागरिकता विवाद पर लोगों की क्या है प्रति​क्रिया:-

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News