Watch Pics: जानिए, इस कॉलेज में क्यों ली प्रियंका की बेटी मिराया वाड्रा ने Admission
punjabkesari.in Wednesday, Feb 24, 2016 - 04:26 PM (IST)

अजमेर: प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा अब अजमेर के इस कॉलेज में पढ़ाई करेंगी। आपको बता दें कि इस कॉलेज में जयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य व घोषित महाराजा पद्मनाभ भी पढ़ाई कर रहे हैं। अजमेर के मेयो कॉलेज में पहले राजकुमारों को एडमिशन मिलता था। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी मंगलवार को अपनी बेटी का एडमिशन कराने अजमेर पहुंचीं।
जानिए, क्यों खास है ये कॉलेज
आपको बता दें कि 187 एकड़ एरिया में फैले इस कॉलेज में 12 बोर्डिंग हाउसेज हैं। 3 बड़े डाइनिंग हॉल के साथ ही अत्याधुनिक क्लास रूम हैं। 9 होल वाला गोल्फ कोर्स है। अपना पोलो मैदान है, जहां 50 घोड़ों का अस्तबल है। इतना ही नहीं यहां बच्चों को पोलो के साथ हॉर्स राइडिंग भी सिखाई जाती है। 400 मीटर का एथलीट ट्रैक तथा 110 मीटर का ऑब्स्टिकल रेस ट्रैक भी है और 2 स्विमिंग पूल और अत्याधुनिक जिम्नेजियम में बच्चों की खास क्लासेज होती हैं। यहां 10 मीटर की मॉडर्न एयर राइफल शूटिंग रेंज है।
खास बात तो यह है कि पूरे देश में इसका नाम है। कॉलेज के अपने 2 क्रिकेट मैदान हैं। ग्रीन कैंपस में वाटर हारवेस्टिंग के लिए एक लेक भी बनाया गया है। इस कॉलेज की स्थापना से पहले ही 1870 में लॉर्ड मेयो ने संकल्प रखा कि इसमें ब्रिटिश चीफ के बच्चे, रियासतों के राजकुमार और ठाकुरों के बच्चे ही पढ़ाई करेंगे। तब से 1875 में 6th अर्ल ऑफ मेयो रिचर्ड ब्रूक इसकी स्थापना की। आपको बता दें कि इसे कॉलेज इसलिए बोलते हैं, क्योंकि लॉर्ड मेयो ने ही इसे स्कूल के बजाय राजकुमार कॉलेज के रूप में पुकारा।
इस मेयो कॉलेज को आर्किटेक्चर मेजर मांट ने तैयार किया। ये मुख्य भवन जून 1885 में बनकर तैयार हुआ, जिसमें तब 3.28 लाख रुपए खर्च हुए। खास बात तो यह है कि अक्टूबर 1875 में मेयो कॉलेज के पहले प्रिंसिपल सर ऑलीवर सेंट जॉन ने अलवर के तत्कालीन महाराजा मंगल सिंह का एडमिशन दिया। कॉलेज बनने से पहले बनाया गया मॉडल आज भी लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम में प्रदर्शित है।