पृथ्वी शॉ की IPL 2025 में होगी वापसी! इस टीम से खेलते आएंगे नजर?
punjabkesari.in Saturday, Apr 12, 2025 - 11:35 AM (IST)

नेशनल डेस्क: IPL 2025 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा है और यहां तक कि घरेलू मैदान पर भी जीत CSK के लिए मुश्किल हो गई है। इस मुश्किल वक्त में टीम को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब कप्तान रुतुराज गायकवाड़ चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो गए। गायकवाड़ का बाहर होना ना सिर्फ टीम की बैटिंग को कमजोर करता है बल्कि उनकी लीडरशिप की भी कमी महसूस कराई है। रुतुराज के चोटिल होने के बाद CSK टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर पुराने और भरोसेमंद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम की कमान सौंप दी है। धोनी वो नाम हैं जिन्होंने चेन्नई को अब तक पांच बार चैंपियन बनाया है और टीम को हर मुश्किल दौर से बाहर निकाला है। इस फैसले ने ना सिर्फ फैंस को खुशी दी है बल्कि खिलाड़ियों में भी नया जोश भर दिया है। रुतुराज IPL 2025 में नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उनकी जगह भरना आसान नहीं है लेकिन एक नाम जो सबसे ज्यादा चर्चा में है वो है पृथ्वी शॉ। माना जा रहा है कि उनकी वापसी लगभग तय है। 25 वर्षीय युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पिछले सीजन मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे लेकिन अब उनके पास एक शानदार मौका है वापसी करने का। पृथ्वी टॉप ऑर्डर में बैटिंग करने में माहिर हैं और तेज शुरुआत देने की काबिलियत रखते हैं, जो CSK को इस वक्त सबसे ज्यादा चाहिए।
prithvi shaw seen at chennai airport, will join csk today. https://t.co/23J9471sIq pic.twitter.com/BMHSrsAto5
— desi sigma (@desisigma) April 11, 2025
दिल्ली कैपिटल्स के लिए रहा है अच्छा अनुभव
पृथ्वी शॉ 2018 से 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 79 आईपीएल मैच खेले और 23.95 की औसत से 1892 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 147.47 रही है जो दिखाता है कि वो कितने आक्रामक बल्लेबाज हैं। 14 अर्धशतक उनके नाम हैं और जब वो लय में आते हैं तो अकेले दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं।
फिटनेस पर उठ चुके हैं सवाल
हालांकि पृथ्वी शॉ का करियर कुछ समय से विवादों में रहा है, खासकर उनकी फिटनेस को लेकर। कई बार उन्हें टीम से बाहर भी रहना पड़ा लेकिन क्रिकेट की दुनिया में दूसरी पारी का मौका हर किसी को नहीं मिलता। अगर धोनी जैसे लीजेंड के नेतृत्व में पृथ्वी को खेलने का मौका मिलता है तो वे खुद को साबित कर सकते हैं।
धोनी का मार्गदर्शन बदल सकता है शॉ का करियर
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का जादू हर किसी ने देखा है। कई खिलाड़ियों का करियर उन्होंने संवार दिया है। ऐसे में अगर पृथ्वी को धोनी का मार्गदर्शन मिलता है तो ये उनके लिए करियर को फिर से पटरी पर लाने का सबसे सुनहरा मौका हो सकता है। ना सिर्फ टीम को एक भरोसेमंद टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मिलेगा बल्कि शॉ खुद को फिर से साबित कर सकते हैं।