पेरिस में पुलिस मुख्यालय के सामने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, चार की मौत

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2019 - 08:05 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस मुख्यालय के सामने एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला किया। जानकारि के मुताबिक, इस हमले में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। पेरिस की मेयर एने हिडाल्गो ने ट्विटर पर पुष्टि करते हुए कहा है कि हमले में कई लोगों की जान गई है। यह हमला मशहूर पर्यटन स्थल नोटरे डैम कैथेड्रैल के पास हुआ है। मरने वालों में तीन पुरुष और एक महिला पुसिलकर्मी शामिल हैं। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है।
PunjabKesari
स्थानीय मीडिया के मुताबिक हमलावर का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह पुलिस मुख्यालय में ही कार्यरत था। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि आसपास के पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। 

हमले की खबर मिलने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, प्रधानमंत्री एडॉआर्ड फिलिप और गृह मंत्री क्रिस्टोफ कैस्टनर मौके पर पहुंच गए हैं। फ्रांस की मीडिया के मुताबिक हमलावर की उम्र करीब 45 साल थी और वह पिछले 20 साल से पेरिस पुलिस में खुफिया विभाग में प्रशासनिक काम कर रहा था। उसने दो लोगों का गला आफिस के भीतर ही रेंत दिया जबकि एक ही हत्या उसने सीढ़ियों पर की। चौथे व्यक्ति की हत्या उसने पुलिस मुख्यालय के बाहरी परिसर में की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News