प्रधानमंत्री मोदी कल ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथन’ के ग्रैंड फिनाले को करेंगे संबोधित

Friday, Jul 31, 2020 - 10:50 PM (IST)

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये स्मार्ट इंडिया हैकाथन के ग्रैंड फिनाले को संबोधित करेंगे और इस मौके पर छात्रों से रूबरू होंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान के अनुसार, ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथन' हमारे देश के सामने आने वाली चुनौतियों को हल करने के लिए नयी और डिजिटल प्रौद्योगिकी नवाचारों की पहचान करने की एक पहल है। बयान में कहा गया है, ‘‘यह युवा दिमाग में एक अलग सोच को बढ़ावा देने में बेहद सफल साबित हुआ है।''

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘स्मार्ट इंडिया हैकाथन विचार करने और कुछ नया करने के एक जीवंत मंच के रूप में उभरा है। स्वाभाविक रूप से, इस बार हमारे युवा अपने नवाचारों में कोविड के बाद की दुनिया के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत बनाने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित कर रहे होंगे।''

स्मार्ट इंडिया हैकाथन के 2017 में हुए पहले संस्करण में 42,000 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। यह संख्या 2018 में बढ़कर एक लाख और 2019 में बढ़कर दो लाख हो गई थी। स्मार्ट इंडिया हैकाथन 2020 के पहले दौर में साढ़े चार लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। बयान में कहा गया है, ‘‘इस साल, 10,000 से अधिक छात्र होंगे जो केंद्र सरकार के 37 विभागों, 17 राज्य सरकारों और 20 उद्योगों के 243 ‘‘प्रॉब्लम स्टेटमेंट्स'' के समाधान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।'' 

Yaspal

Advertising

Related News

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को सेमीकॉन इंडिया 2024 का करेंगे उद्घाटन

14 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, विधानसभा चुनाव की कई रैलियों को करेंगे संबोधित

PM मोदी कटरा में सार्वजनिक रैली को करेंगे संबोधित...राष्ट्रपति मुर्मू उज्जैन में करेंगी महाकाल दर्शन, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

5 माह बाद कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे केजरीवाल, दिल्ली में आप मुख्यालय में करेंगे संबोधित

Semicon India: सेमीकॉन इंडिया का इनॉगरेशन करेंगे PM नरेंद्र मोदी, 29 देशों के डेलीगेट्स मौजूद

PM मोदी आज कुरुक्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित...उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रहेंगे महाराष्ट्र के दौरे पर, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

इटली की प्रधानमंत्री ने PM मोदी को दी जन्मदिन की  बधाई, कहा-"वैश्विक चुनौतियों का साथ मिलकर करेंगे सामना"

PM मोदी आज ग्रेटर नोएडा आएंगे, सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

कांग्रेस ने पुलवामा हमले पर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह से जवाब मांगा

जम्मू-कश्मीर चुनाव: अमित शाह प्रचार के आखिरी दिन आज तीन रैलियों को करेंगे संबोधित