मानसर में भुक्की के साथ तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2020 - 04:35 PM (IST)

साम्बा: साम्बा जिले के मानसर इलाके में स्थानीय पुलिस ने एक तस्कर को भुक्की की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी यह नशे का सामान लेकर उधमपुर से साम्बा की तरफ लेकर आ रहा था। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने चौकी प्रभारी संदीप चिब के नेतृत्व में इलाके में सडक़ पर नाका लगाया हुआ था। नाके पर वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने बिना नंबर के एक ट्रैक्टर को रोका। जब उसकी तलाशी ली गई तो पुलिस को अंदर से साढ़े सात किलो भुक्की बरामद हुई। जिसके बाद तस्कर को पकड़ लिया गया।

आरोपी की पहचान जगसीर सिंह पुत्र सिन्दर सिंह निवासी बरनाला पंजाब के रूप में हुई है। बाद में पुलिस उसे पकड़ कर चौकी में ले गई। उसने बताया कि वह भुक्की की सप्लाई लेकर आया था जिसे पंजाब में पहुुंचाना था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद इस मामले में बाकी जानकारी का पता लगाया जाएगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News