जेपी नड्डा आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक को करेंगे संबोधित

punjabkesari.in Sunday, Jan 22, 2023 - 11:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मिशन 2023 और 2024 के विजय संकल्प को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारी बैठक आयोजित हुई। बैठक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने संबोधित किया, जिसमें संगठन के कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में 23 जनवरी को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जयपुर आगमन एवं उनके भव्य स्वागत कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा की और प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शाम को पांच बजे श्री नड्डा का संबोधन होगा। इससे पहले श्री नड्डा के दोपहर में आमेर कुंडा, मोती डूंगरी धर्मसिंह सकिर्ल, जवाहर सकिर्ल पर भव्य स्वागत होंगे द्य बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 जनवरी को भीलवाड़ा जिले के आसीन्द में भगवान देवनारायण के प्राकट्य स्थल पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।

23 जनवरी को दोपहर एक बजकर पन्द्रह मिनट पर ईपी परिसर में प्रदेश कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ होगा, जिसमें भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कोर कमेटी सदस्य उपस्थित रहेंगे। सोमवार को शाम को पांच बजे श्री नड्डा ईपी परिसर में प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे। इससे पहले दोपहर 01.15 बजे ईपी परिसर में प्रदेश कार्यसमिति बैठक में डॉ. सतीश पूनियां का अध्यक्षीय संबोधन होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News