निकाय चुनाव परिणाम भाजपा की नई सरकार के लिए जनादेश है: बोम्मई

punjabkesari.in Monday, Sep 06, 2021 - 09:38 PM (IST)

बेंगलुरुः कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि तीन निकाय चुनावों के नतीजे उत्साह बढ़ाने वाले है और यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई सरकार के लिए जनादेश है। बोम्मई ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘ निगम चुनावों के नतीजे बताते हैं कि लोगों को हम से उम्मीद है। यह आने वाले भविष्य का सूचक है।'' 

भाजपा ने बेलगावी में कुल 58 सीटों में से 35 सीटों पर स्पष्ट बहुमत हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की लेकिन पार्टी को कलाबुर्गी और हुबली-धारवाड़ नगर निगम चुनावों में बहुमत नहीं मिल सका। कलाबुर्गी में भाजपा 24 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि कांग्रेस को यहां 26 सीटों पर जीत मिली है। हुबली-धारवाड़ निगम चुनाव में भाजपा 39 सीटों पर जीती है, जबकि कांग्रेस को 33 सीटों पर जीत मिली। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कहा कि पार्टी विधायकों और सांसदों की मदद से तीनों नगर निगमों में सत्ता में आयेगी। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की और कहा कि बोम्मई सरकार के अच्छे प्रदर्शन के कारण यह जीत मिली है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News