2019 लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने की सूची में टॉप पर थी भाजपा

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 10:08 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा देश के कोने- कोने में अबकी बार 400 पार के नारे के साथ चुनाव प्रचार में डटी हुई है और अकेले 370 सीटें जीतने का दावा कर रही है। भाजपा का 2019 का ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो सबसे ज्यादा मतों से जीतने में भाजपा टॉप पर रही है। 2019 के चुनाव की बात करें तो वाली पहली 10 सीटों पर सबसे ज्यादा मतों से जीतने का खिताब भी भाजपा के ही नाम पर है।

पिछले आम चुनाव में भाजपा 303 सीटें (55.7%) जीतने में कामयाब रही थी। भाजपा ने कुल जितनी सीटों पर जीत दर्ज की थी, उनमें से तीन चौथाई यानी 224 सीटों पर उसे 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले थे। कांग्रेस के लिए ऐसी सीटों की संख्या मात्र 18 थी। बहरहाल देखना यह है कि इस बार भी चुनाव में भाजपा पहली दस सीटों पर सबसे ज्यादा अंतर से जीत पाती है या नहीं।

भाजपा की 2019 में 10 सबसे बड़ी चुनावी फतेह 
1.
सी.आर. पाटिल (नवसारी, गुजरात) : सीआर पाटिल ने 6 लाख 89 हजार 668 वोटों से कांग्रेस के धर्मेश पटेल को हराया।
2.
संजय भाटिया (करनाल, हरियाणा) : यहां भाजपा के संजय भाटिया ने 70 फीसदी से ज्यादा, 9 लाख 11 हजार 594 वोट लेकर कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 6 लाख 56 हजार 142 वोटों से हराया।
3. कृष्णपाल गुर्जर (फरीदाबाद, हरियाणा) : कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना को 6 लाख 38 हजार 239 वोटों से हराया। कृष्ण को 9 लाख 13 हजार 222 वोट मिले।
4. सुभाष चंद्र (भीलवाड़ा, राजस्थान) : कांग्रेस के राम पाल शर्मा को 6 लाख 12 हजार वोटों से हराया। उन्हें 9 लाख 38 हजार 160 वोट मिले।
5. रंजनबेन भट (वडोदरा, गुजरात) : कांग्रेस के प्रशांत पटेल को 5.89 लाख वोटों से हराया। 
6. प्रवेश वर्मा (पश्चिमी दिल्ली) : महाबल मिश्रा को 5 लाख 78 हजार 486 वोटों से हराया। 
7. सी.पी. जोशी (चित्तौड़गढ़,राजस्थान) : कांग्रेस के गोपाल सिंह शेखावत को 5 लाख 76 हजार 247 वोटों से हराया।
8. अमित शाह (गांधीनगर, गुजरात) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 5 लाख 57 हजार 14 वोटों से कांग्रेस के सी.जी. चावड़ा को हराया है।
9.
हंसराज हंस (उत्तर पश्चिमीदिल्ली): हंसराज हंस ने 5 लाख 53 हजार 897 वोटों से 'आप' के गुगन सिंह को हराया। 
10. उदय प्रताप सिंह (होशंगाबाद, मध्यप्रदेश): कांग्रेस के शैलेंद्र दीवान को 5 लाख 53 हजार 682
वोटों से हराया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Recommended News

Related News