मानसून की दस्तक में हो सकती है एक दिन की देरी, लू की चपेट में आधा भारत

punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2019 - 09:15 AM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि मानसून की दस्तक में एक दिन का विलंब हो सकता है और यह सात जून को आ सकता है। मौसम संबंधी भविष्यवाणी करने वाली निजी कंपनी स्काईमेट ने भी शनिवार को अपने पूर्वानुमान को संशोधित करते मानसून के आने की तिथि को चार जून से सात जून किया। पिछले महीने केरल में मानसून के दस्तक देने की अनुमानित तारीख की घोषणा करते हुए मानसून विभाग ने कहा था कि मानसून छह जून को पहुंच सकता है।
PunjabKesari
साथ ही उसने यह भी कहा था कि इसकी दस्तक चार दिन पहले या बाद में कभी भी हो सकती है। पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन ने भी संकेत दिया था कि मानसून केरल के तट पर 6-7 जून को पहुंच सकता है। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कुछ हिस्सों हिस्सों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हर्षवर्धन ने कहा कि मानसून दीर्घ अवधि औसत (एलपीए) का 96 प्रतिशत रह सकता है जो सामान्य और सामान्य से कम श्रेणी की कगार पर माना जाता है।
PunjabKesari
लू की चपेट में आधा भारत
देश के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को भी लू का प्रकोप रहा। राजस्थान में चूरू में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि , कुछ क्षेत्रों में बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र में तेज धूल भरी हवाएं चलीं। उन्होंने कहा कि वैष्णो देवी की यात्रा को भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। यात्रा के रास्ते में एक पेड़ के गिरने से छह दुकानों को नुकसान पहुंचा।
PunjabKesari

दिल्ली में , पारा बढ़कर अधिकतम 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ऊपर रहा। हालांकि , मौसम विभाग ने बारिश , बादल छाए रहने की संभावना जताई है, जिससे ईद पर गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। जम्मू - कश्मीर , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई लेकिन कई जगहों पर लू का प्रकोप जारी रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News