आरोपी निजामुद्दीन के साम्राज्य पर चला MCD का बुलडोजर, CM रेखा गुप्ता की चेतावनी के बाद एक्शन मोड में प्रशासन
punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 03:56 PM (IST)
Uttam Nagar Murder Case Accused Property Demolition : दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) ने मुख्य आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी संपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई अवैध निर्माण और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है।
CM की चेतावनी और 24 घंटे में एक्शन
इस मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कड़े संकेत दिए थे। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया था और चेतावनी दी थी कि आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो एक मिसाल बनेगी। मुख्यमंत्री के इस कड़े रुख के बाद रविवार को ही निगम की टीमें भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं।
#WATCH | Uttam Nagar murder case: Municipal Corporation of Delhi (MCD) carries out bulldozer action against the property of an accused. According to officials, action is being taken against the property linked to the accused Nizamuddin
— ANI (@ANI) March 8, 2026
The Delhi government has taken strict… pic.twitter.com/JKtbc9m1FL
बुलडोजर कार्रवाई की पूरी जानकारी
-
निशाने पर आरोपी: MCD के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उत्तम नगर स्थित जिस संपत्ति पर बुलडोजर चला है उसका सीधा संबंध आरोपी निजामुद्दीन से है।
-
अवैध निर्माण का हवाला: नगर निगम का कहना है कि आरोपी की संपत्ति के कुछ हिस्से का निर्माण नियमों के उल्लंघन और बिना किसी नक्शा पास कराए किया गया था।
-
सुरक्षा के कड़े इंतजाम: कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
क्या था मामला?
उत्तम नगर में हाल ही में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिसमें निजामुद्दीन और उसके साथियों के नाम सामने आए थे। इस घटना के बाद इलाके में काफी तनाव फैल गया था और स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मुख्य आरोपियों को पहले ही हिरासत में ले लिया है।
प्रशासन का संदेश
अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अपराध के जरिए जुटाई गई या अवैध रूप से बनाई गई संपत्तियों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दोहराया कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के आर्थिक और सामाजिक ढांचे को तोड़ना जरूरी है।
