दिल्ली में अब हर मिलेगा साफ पानी, CM रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में Water ATM का किया उद्घाटन

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 11:33 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्लीवासियों को आज बड़ी सौगात मिली है। सीएम रेखा गुप्ता ने आज शालीमार बाग विधानसभा में नए वॉटर एटीएम का उद्घाटन कर उन्हें जनता की सेवा में समर्पित किया। साथ ही नागरिकों को वॉटर एटीएम कार्ड भी बांटे।

PunjabKesari

हर घंटे 2000 लीटर शुद्ध पेयजल होगा उपलब्ध

आधुनिक 5-स्टेज RO तकनीक से सुसज्जित ये वॉटर एटीएम हर घंटे 2000 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएंगे। यह लोगों को साफ, सुरक्षित और आसान तरीके से पीने का पानी उपलब्ध कराएंगे।
PunjabKesari

सरकार ने 9,000 करोड़ रुपये का किया प्रावधान

जल आपूर्ति को और मजबूत बनाने तथा हर घर तक साफ पानी पहुंचाने के लिए सरकार ने 9,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह विकसित दिल्ली के निर्माण की मजबूत नींव है। इस अवसर पर इंडियन ऑयल के अधिकारीगण, स्थानीय प्रतिनिधि सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News