LPG Price Today: जानिए क्या आज के अपने शहर में LPG Cylinder के दाम,सामने आई लिस्ट

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 03:13 PM (IST)

LPG Price Today: मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद भारतीय उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने साफ किया है कि वैश्विक तनाव का देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आज घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है।

प्रमुख शहरों में आज के दाम 

दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये पर स्थिर है, वहीं व्यापारिक उपयोग वाले कमर्शियल सिलेंडर का भाव 2078.5 रुपये है। अन्य बड़े शहरों के दाम नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:

शहर

घरेलू गैस (14.2kg)

कमर्शियल गैस (19kg)

दिल्ली

913.0 रुपये

2078.5 रुपये

मुंबई

912.5 रुपये

2031.0 रुपये

कोलकाता

939.0 रुपये

2208.5 रुपये

चेन्नई

928.5 रुपये

2246.5 रुपये

पटना

1002.5 रुपये

2353.5 रुपये

जयपुर

916.5 रुपये

2106.0 रुपये

गंगटोक

1065.5 रुपये

2584.0 रुपये

ये भी पढ़ें- kerala Assembly Elections के बीच शशि थरुर बोले- BJP यहां पर शून्य है, मुकाबला सिर्फ LDF और UDF के बीच है

डिजिटल बुकिंग से बढ़ी पारदर्शिता

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, एलपीजी वितरण प्रणाली अब पहले से कहीं अधिक पारदर्शी और सुरक्षित हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक 95% बुकिंग अब डिजिटल माध्यमों से की जा रही है। वहीं 91% डिलीवरी 'डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड' (DAC) के जरिए हो रही है। इस डिजिटल बदलाव के कारण सिलेंडर की कालाबाजारी और चोरी की घटनाओं में भारी कमी आई है, जिससे सीधे तौर पर आम जनता को फायदा मिल रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News