LPG Gas Cylinder : बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5Kg गैस सिलेंडर… कीमत जानकर चौंक जाएंगे, किसे मिलेगा फायदा?

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 09:54 PM (IST)

नेशनल डेस्कः मिडिल ईस्ट में इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग का असर LPG और क्रूड ऑयल सप्लाई पर पड़ा है। इसके चलते भारत समेत कई देशों में एनर्जी क्राइसिस गहराता जा रहा है। देश में Essential Commodities Act लागू होने के बाद शहरों में सिलेंडर की डिलीवरी 25 दिन और गांवों में 45 दिन तक देरी से हो रही है। हालांकि अब सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है।

बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5Kg सिलेंडर
सरकार ने 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की बिक्री के नियम आसान कर दिए हैं। अब कोई भी व्यक्ति बिना एड्रेस प्रूफ के छोटा गैस सिलेंडर खरीद सकता है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, यह फैसला खासतौर पर प्रवासी मजदूरों और उन लोगों के लिए लिया गया है, जिनके पास शहर में स्थायी पता नहीं है। अब ग्राहक किसी भी अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर सिर्फ एक फोटो-ID दिखाकर तुरंत 5Kg सिलेंडर ले सकते हैं।

किन लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?
इस सुविधा का फायदा खासतौर पर दूसरे शहरों में रहने वाले स्टूडेंट्स, बैचलर और प्रवासी मजदूर उठा सकते हैं। इसके अलावा, स्थायी निवासी भी इसे बैकअप सिलेंडर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे?
पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, ग्राहक निम्न में से कोई भी एक ID दिखा सकते हैं:

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी

साल में जितनी बार चाहें, उतनी बार इसे रिफिल कराया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत?

  • 5Kg सिलेंडर (सिलेंडर + गैस + रेगुलेटर): ₹1500 से ₹2200
  • रिफिल कीमत: ₹500 से ₹650

यह छोटा सिलेंडर आमतौर पर करीब 10 दिन तक चलता है।

 कितनी हुई बिक्री अब तक?
सरकारी आंकड़ों के अनुसार 23 मार्च से अब तक करीब 6.6 लाख छोटे सिलेंडर बिक चुके हैं। सिर्फ 4 अप्रैल को 90,000 यूनिट्स की बिक्री हुई। अधिकारियों के मुताबिक, डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट्स पर स्टॉक की कोई कमी नहीं है और कुल मांग का 95% हिस्सा ऑनलाइन बुकिंग से आ रहा है।

 कैसे खरीदें छोटा सिलेंडर?

नजदीकी गैस डिस्ट्रीब्यूटर, पेट्रोल पंप या बड़ी किराना दुकान पर जाएं। आधार/पैन/वोटर ID की कॉपी दें।सिक्योरिटी डिपॉजिट, रेगुलेटर और गैस की कीमत कैश या UPI से भुगतान करें। एक फॉर्म भरें और सिलेंडर तुरंत मिल जाएगा। गैस खत्म होने पर इसे आसानी से रिफिल कराया जा सकता है।

कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
सप्लाई की कमी का फायदा उठाने वालों पर सरकार सख्त है।

  • मार्च से अब तक 50,000 से ज्यादा सिलेंडर जब्त
  • 1,400 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स को नोटिस
  • 36 गैस डीलरशिप तुरंत सस्पेंड

फिलहाल सरकार का यह कदम आम लोगों को राहत देने के साथ-साथ बाजार में पारदर्शिता बनाए रखने की कोशिश माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News