LPG को लेकर बड़ी कार्रवाई… 855 FIR, 48 हजार सिलेंडर जब्त, 141 डिस्ट्रीब्यूटरों पर गिरी गाज!

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 01:26 AM (IST)

नेशनल डेस्कः दुनिया भर के एनर्जी बाजारों पर मौजूदा जियोपॉलिटिकल हालात का असर जरूर दिख रहा है, लेकिन भारत में घरेलू एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह स्थिर और पर्याप्त बनी हुई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पुष्टि की है कि घरेलू एलपीजी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और घर-घर डिलीवरी बिना किसी रुकावट के जारी है।

रोज़ 28 लाख सिलेंडर की डिलीवरी… सप्लाई सामान्य
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन रोजाना करीब 28 लाख एलपीजी सिलेंडर डिलीवर कर रही है, जो मौजूदा तनाव से पहले के सामान्य स्तर के बराबर है। ग्राहकों को SMS और IVRS जैसी डिजिटल सेवाओं से रिफिल बुक करने की सलाह दी गई है। इस समय लगभग 87% बुकिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए हो रही हैं। डिलीवरी में पारदर्शिता के लिए DAC OTP (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि सिलेंडर सही ग्राहक तक पहुंचे।

गड़बड़ियों पर सख्त कार्रवाई… 141 डिस्ट्रीब्यूटरों पर शिकंजा
सोशल मीडिया और ग्राहकों की शिकायतों के आधार पर कुछ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरों की गड़बड़ियां सामने आईं। इन्हें रोकने के लिए 7,500 से ज्यादा निरीक्षण किए गए और 141 डिस्ट्रीब्यूटरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें से 5 डिस्ट्रीब्यूटरों को सस्पेंड भी किया गया है।

68,000 छापे… 855 FIR और 48,000 सिलेंडर जब्त
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और अन्य ऑयल मार्केटिंग कंपनियां राज्य सरकारों के साथ मिलकर जमाखोरी और गड़बड़ियों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही हैं। अब तक करीब 68,000 छापे मारे गए, 855 FIR दर्ज की गई और 48,000 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए गए।

ग्राहकों से अपील… अफवाहों से बचें
इंडेन ने अपने ग्राहकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें, घबराहट में लाइन लगाकर सिलेंडर बुकिंग या जमाखोरी न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News