Lipstick Harmful Sign: महिलाएं सावधान! Lipstick पर लिखे ये 2 शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें! वरना शरीर में घुल सकता है जहर

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 04:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लिपस्टिक हर महिला के मेकअप बॉक्स का एक अनिवार्य हिस्सा है। चाहे ऑफिस की मीटिंग हो या कोई खास शादी-समारोह, एक परफेक्ट शेड न केवल चेहरे की चमक बढ़ाता है बल्कि आत्मविश्वास भी देता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने वाली यह लिपस्टिक आपकी सेहत के लिए 'साइलेंट किलर' भी साबित हो सकती है? अक्सर हम लिपस्टिक खरीदते समय केवल उसके रंग, ब्रांड और कीमत पर ध्यान देते हैं, लेकिन उसके पीछे लिखे बारीक अक्षरों यानी 'इंग्रीडिएंट्स' को नजरअंदाज कर देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, लिपस्टिक में छिपे कुछ खतरनाक रसायन आपके हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ सकते हैं।

लेबल पर दिखें ये शब्द, तो तुरंत बना लें दूरी

एक प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन के अनुसार, लिपस्टिक खरीदते समय आपको दो-तीन खास शब्दों पर गौर करना चाहिए। अगर आपकी पसंदीदा लिपस्टिक के पैकेट पर ये नाम लिखे हैं, तो बेहतर है कि आप उसका इस्तेमाल बंद कर दें:

  • मिथाइल पैराबेन (Methyl Paraben) और प्रोपिल पैराबेन (Propyl Paraben): ये केमिकल प्रिजर्वेटिव के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं ताकि प्रोडक्ट लंबे समय तक खराब न हो। लेकिन ये शरीर के हार्मोन सिस्टम में दखलअंदाजी कर सकते हैं।

  • BPA (Bisphenol A): आमतौर पर यह प्लास्टिक पैकेजिंग में पाया जाता है। शरीर में प्रवेश करने पर यह 'एस्ट्रोजन' हार्मोन जैसा व्यवहार करने लगता है। इसके कारण महिलाओं में पीरियड्स का अनियमित होना, बेवजह थकान और अचानक मूड स्विंग (Mood Swings) जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dr. Manan Vora (@dr.mananvora)

सेहत और सुंदरता का सही तालमेल: कैसे चुनें सुरक्षित विकल्प?

सुंदर दिखने की चाहत में अपनी सेहत से समझौता करना समझदारी नहीं है। सुरक्षित रहने के लिए खरीदारी के समय इन बातों का विशेष ध्यान रखें:

  1. लेबल की बारीकी से जांच: हमेशा ऐसी लिपस्टिक चुनें जिस पर स्पष्ट रूप से ‘Paraben Free’ और ‘BPA Free’ लिखा हो।

  2. प्राकृतिक विकल्पों को प्राथमिकता: आजकल बाजार में कई ऐसे ब्रांड्स मौजूद हैं जो ऑर्गेनिक और प्राकृतिक सामग्री (जैसे बीसवैक या प्लांट-बेस्ड ऑयल) का उपयोग कर रहे हैं। ये आपके होंठों और शरीर के लिए पूरी तरह सुरक्षित माने जाते हैं।

  3. एक्सपायरी डेट और ब्रांड वैल्यू: केवल भरोसेमंद और टेस्टेड ब्रांड्स का ही चुनाव करें। कभी भी एक्सपायरी डेट निकल चुके ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें, क्योंकि समय बीतने के साथ इनमें मौजूद केमिकल्स और भी घातक हो सकते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News