स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अलर्ट! फोन से तुरंत हटा दें ये ऐप्स, चुपचाप खाली कर सकते हैं आपका बैंक खाता
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 01:18 PM (IST)
नेशनल डेस्क: आजकल हर काम के लिए ऐप्स का इस्तेमाल आम हो गया है। खाना मंगाने से लेकर डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेने तक, लगभग हर काम अब ऐप्स के जरिए किया जाता है। इस वजह से हमारे फोन ऐप्स से भरे हुए हैं। लेकिन इनमें से कई ऐप्स ऐसे हैं, जिन्हें हम महीनों में केवल एक-दो बार ही इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कुछ ऐप्स चुपचाप आपके निजी डेटा को एक्सेस कर लेते हैं।
Data Hungry Apps क्या होती हैं?
Data Hungry Apps वे ऐप्स होती हैं, जो अपनी जरूरत से ज्यादा परमिशन मांगती हैं और फिर लगातार यूजर्स का डेटा एक्सेस करती रहती हैं। ये ऐप्स आपकी लोकेशन, कॉन्टैक्ट्स, ब्राउज़िंग हिस्ट्री और खरीदारी की जानकारी तक ट्रैक कर सकती हैं।
कौन-सी ऐप्स ज्यादा डेटा खाती हैं?
टॉर्च ऐप्स: अक्सर फोन में पहले से ही इन-बिल्ट टॉर्च होता है, फिर भी लोग एक्स्ट्रा टॉर्च ऐप डाउनलोड कर लेते हैं। ऐसे ऐप्स बिना जरूरत के आपका डेटा कलेक्ट कर सकते हैं। अगर आपके फोन में ऐसे ऐप हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दें।
हेल्थ ऐप्स: स्लीप एनालिसिस, स्टेप काउंटिंग और अन्य हेल्थ ऐप्स भी जरूरत से ज्यादा परमिशन मांगते हैं। ये ऐप्स लोकेशन, एक्टिविटी और हेल्थ डेटा ट्रैक कर सकती हैं। कई बार ये डेटा इंश्योरेंस और फार्मा कंपनियों को बेचा भी जा सकता है।
नेविगेशन ऐप्स: फोन में गूगल मैप्स या ऐप्पल मैप्स पहले से प्रीलोड होते हैं। अगर इनके अलावा कोई और नेविगेशन ऐप है, तो उसे हटाना ही सुरक्षित है। ऐसी ऐप्स आपकी लोकेशन हिस्ट्री स्टोर करती हैं और मूवमेंट प्रोफाइल तैयार कर सकती हैं, जो प्राइवेसी के लिहाज से खतरनाक है।
शॉपिंग ऐप्स: अमेजन, SHEIN और अन्य शॉपिंग ऐप्स पर यूजर्स का लोकेशन डेटा, सर्च हिस्ट्री और खरीदारी की जानकारी ट्रैक करने के आरोप लगते रहे हैं। ऐसा होने पर जो प्रोडक्ट्स आप खोजते हैं, उससे संबंधित विज्ञापन तुरंत स्क्रीन पर दिखने लगते हैं। कंपनियां दावा करती हैं कि माइक्रोफोन की एक्सेस नहीं होती, लेकिन आपके डेटा से आपकी पसंद का अंदाजा लगा लिया जाता है।
सुरक्षा के लिए क्या करें?
फोन में केवल जरूरी ऐप्स रखें, गैर-जरूरी ऐप्स को तुरंत हटाएं। ऐप्स को परमिशन देते समय सावधानी बरतें और केवल आवश्यक परमिशन दें। समय-समय पर फोन के सेटिंग्स में जाकर कौन-सी ऐप्स डेटा एक्सेस कर रही हैं, चेक करें। शॉपिंग और नेविगेशन ऐप्स में लोकेशन ट्रैकिंग बंद करें, जहां संभव हो।
