Breast Cancer Early Signs: शरीर में दिखें ये 5 लक्षण तो न करें इग्नोर, हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के संकेत

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 04:01 PM (IST)

Breast Cancer Symptoms: आज के समय में महिलाओं में स्तन कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अक्सर जानकारी के अभाव में महिलाएं शुरुआती लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देती हैं, जिससे बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि First Stage में ही इसकी पहचान हो जाए, तो इलाज काफी आसान और सफल हो सकता है।

 स्तन कैंसर के 5 मुख्य वॉर्निंग साइन (Warning Signs)

1. असामान्य गांठ (Lumps): ब्रेस्ट या बगल (Underarms) के आस-पास किसी भी तरह की गांठ महसूस होना सबसे पहला संकेत है। ये गांठें जरूरी नहीं कि दर्दनाक हों, इसलिए सख्त महसूस होने पर तुरंत चेकअप कराएं।

2. आकार और बनावट में बदलाव (Change in Shape): अगर आपको महसूस हो कि एक स्तन दूसरे की तुलना में अचानक बड़ा या अलग शेप का दिख रहा है, या त्वचा में खिंचाव आ रहा है, तो सतर्क हो जाएं।

3. निपल डिस्चार्ज (Nipple Discharge): बिना किसी कारण (स्तनपान के बिना) निपल से सफेद, पीला या खून जैसा तरल पदार्थ निकलना खतरे की घंटी हो सकता है।

4. त्वचा में बदलाव और खुजली (Skin Irritation): स्तन की त्वचा का लाल होना, संतरे के छिलके जैसा दिखना (Pitted skin) या लगातार खुजली और पपड़ी जमना भी कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।

5. लगातार दर्द और सूजन (Pain & Swelling): पीरियड्स के बिना भी स्तन में भारीपन, सूजन या लगातार दर्द महसूस होना असामान्य है।

PunjabKesari

किन महिलाओं को है सबसे ज्यादा खतरा? 
कैंसर किसी को भी हो सकता है, लेकिन कुछ स्थितियों में इसका जोखिम बढ़ जाता है:

  1.  50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं में इसका खतरा बढ़ जाता है।

  2.   यदि परिवार में मां, बहन या किसी करीबी रिश्तेदार को कैंसर रहा हो।

  3.  बढ़ता मोटापा, शारीरिक एक्टिविटी की कमी और खराब खान-पान।

  4.  शराब का सेवन और स्मोकिंग कैंसर के रिस्क को कई गुना बढ़ा देते हैं।

बचाव के लिए क्या करें?

  1. महीने में एक बार खुद से स्तनों की जांच करें।

  2. फल, सब्जियां और फाइबर युक्त भोजन लें।

  3. रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलें या योग करें।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी असामान्य लक्षण के दिखने पर तुरंत अपने डॉक्टर (Oncologist) से संपर्क करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News