सावधान! आपका WhatsApp अकाउंट कहीं और तो नहीं चल रहा, ऐसे तुरंत करें चेक

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 11:14 AM (IST)

नेशनल डेस्क: आज के डिजिटल दौर में WhatsApp सिर्फ चैटिंग का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह हमारी निजी जानकारी का अहम हिस्सा बन चुका है। कई लोग इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज भी सेव रखते हैं। ऐसे में अगर आपका अकाउंट किसी अनजान डिवाइस पर लॉग इन हो जाए, तो यह आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

कैसे पता करें आपका अकाउंट कहां-कहां लॉग इन है
अगर आपको शक है कि आपका व्हाट्सएप किसी और फोन या कंप्यूटर पर चल रहा है, तो इसे आसानी से चेक किया जा सकता है। इसके लिए अपने फोन में व्हाट्सएप खोलें और ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें। इसके बाद “Linked Devices” विकल्प पर जाएं। यहां आपको उन सभी डिवाइस की सूची दिखाई देगी, जहां आपका अकाउंट एक्टिव है। आप हर डिवाइस की एक्टिविटी भी देख सकते हैं। इस फीचर की मदद से आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि कहीं कोई अनजान डिवाइस तो आपके अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर रहा।


संदिग्ध डिवाइस दिखे तो तुरंत करें लॉग आउट
अगर लिस्ट में कोई ऐसा डिवाइस नजर आता है जिसे आप पहचान नहीं पा रहे हैं, तो बिना देर किए उसे हटाना जरूरी है। इसके लिए उस डिवाइस पर क्लिक करें और “Log Out” का विकल्प चुनें। इससे उस डिवाइस से आपका व्हाट्सएप तुरंत बंद हो जाएगा। अगर आपने कभी साइबर कैफे या किसी और के लैपटॉप/कंप्यूटर में व्हाट्सएप इस्तेमाल किया है, तो काम खत्म होने के बाद लॉग आउट करना बेहद जरूरी है। ऐसा न करने पर आपकी निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है।


पब्लिक डिवाइस इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी
पब्लिक या किसी अनजान सिस्टम पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते समय खास ध्यान रखें। ऐसे डिवाइस पर अपनी निजी जानकारी शेयर करने से बचें। किसी भी संदिग्ध लिंक, फोटो या वीडियो को डाउनलोड न करें, क्योंकि इससे आपका डेटा चोरी हो सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News