अब एलजी सिन्हा ने भी माना कि साफ नहीं है विश्व प्रसिद्ध डल झील, प्रशासन को लगाई फटकार
punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 06:20 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील में बढ़ती गंदगी को देखकर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने चिंता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से झील का सफाई होनी चाहिये, उस तरह से सफाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ज्यादा मशीनरी को किराये पर लेगा और झील की सफाई को युद्ध स्तर पर करवाएगा।
स्वच्छ भारत अभियान के दौरान पत्रकारों से बात करते हुऐ उन्होने कहा कि यह बात पूरी तरह से सच है कि डल की साफ-सफाई वैसे नहीं हुई है जैसे होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि झील से वीड निकालने के लिए कुछ मशीने लगाई गई हैं पर अब यूटी प्रशासन और मशीनों को किराये पर लेगा और इस काम को पूरा करेगा।
सिन्हा ने कहा कि डल को साफ रखने के लिए लोगों को भी अपनी डयूटी समझनी होग। श्रीनगर की सुन्दरता इस झील से भी है। लोगों को प्रशासन का साथ देना होगा और झील को साफ रखना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन 15 दिन का सफाई अभियान चलाएगी और श्रीनगर व शहर के लोगों को जागरूक करेगी।