इस बीमारी ने मचाया तांडव, अब तक 138 की मौत, यह 18 राज्य आए इसकी चपेट में
punjabkesari.in Friday, May 16, 2025 - 10:53 AM (IST)

नेशनल डेस्क। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में लासा बुखार तेजी से फैल रहा है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। इस साल की शुरुआत से अब तक इस गंभीर वायरल बीमारी के कारण 138 लोगों की जान जा चुकी है। नाइजीरिया के सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह चिंताजनक जानकारी दी और आने वाले दिनों में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।
700 से ज्यादा मामले दर्ज, 18 राज्य चपेट में
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इस साल नाइजीरिया में लासा बुखार के 717 पुष्ट मामले सामने आए हैं। देश के 36 राज्यों में से कम से कम 18 राज्य इस जानलेवा वायरल रक्तस्रावी बुखार से बुरी तरह प्रभावित हैं। दक्षिणी राज्य ओंडो और उत्तरी राज्य बाउची और तराबा इस बीमारी के केंद्र बने हुए हैं जहां देश के कुल लासा बुखार मामलों का 71% से अधिक हिस्सा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor के बाद भारत को मिला इस मुस्लिम देश का जबरदस्त समर्थन, पाकिस्तान की नींद हुई हराम
क्या है लासा बुखार?
लासा बुखार एक गंभीर वायरल बीमारी है जो लासा वायरस के कारण होती है। यह मुख्य रूप से पश्चिमी अफ्रीकी देशों में पाया जाता है। यह एक प्रकार का वायरल रक्तस्रावी बुखार है जिसका मतलब है कि यह शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है और रक्तस्राव का कारण बन सकता है। यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: सीजफायर की गिनती शुरू! क्या भारत-पाक के बीच फिर होगा युद्ध, विदेश मंत्री ने दी डेडलाइन, बढ़ा तनाव
अस्पतालों में हाई अलर्ट, जांच तेज
नाइजीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लासा बुखार के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देशभर के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने अस्पतालों को अधिक से अधिक लोगों की जांच करने के लिए भी कहा है ताकि इस बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की समय पर पहचान की जा सके और उन्हें उचित इलाज मुहैया कराया जा सके। सरकार इस बीमारी के प्रसार को रोकने और प्रभावित लोगों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।