यह बीमारियां जो 2025 में 'विलेन' बनकर उभरीं, सालभर ने मचाया खौफनाक कहर, हर उम्र के लोगों को लिया अपनी चपेट में

punjabkesari.in Thursday, Dec 18, 2025 - 12:30 PM (IST)

Year Ender 2025: साल 2025 सेहत के लिहाज़ से काफी चुनौतियों भरा रहा है। वायरल बुखार से लेकर साइलेंट हार्ट अटैक तक बीमारियों के बदलते स्वरूप ने विशेषज्ञों और आम जनता दोनों को चिंता में डाल दिया है। सबसे डरावना सच यह है कि जो बीमारियां पहले बुढ़ापे की निशानी मानी जाती थीं वे अब स्कूली बच्चों और युवाओं को अपना शिकार बना रही हैं। यदि हम अब भी अपनी लाइफस्टाइल को लेकर गंभीर नहीं हुए तो आने वाला साल और भी मुश्किल हो सकता है। आइए नज़र डालते हैं उन बीमारियों पर जो 2025 में विलेन' बनकर उभरीं।

1. हार्ट अटैक: अब बच्चों को भी बना रहा निशाना

दिल की बीमारियां अब उम्र देखकर नहीं आ रही हैं। 2025 में ऐसी कई दुखद घटनाएं सामने आईं जहां 5वीं और 6वीं कक्षा के बच्चे हार्ट अटैक का शिकार हुए। एनसीआरबी (NCRB) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार 2025 में हृदय रोगों से होने वाली मौतों में 12% का इजाफा हुआ है। खराब खान-पान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और बढ़ता तनाव इसका मुख्य कारण माना जा रहा है।

PunjabKesari

2. फैटी लिवर: आईटी सेक्टर पर 'साइलेंट किलर' का साया

फैटी लिवर अब एक आम समस्या बन गई है लेकिन इसे नज़रअंदाज़ करना जानलेवा हो सकता है। 'नेचर' (Nature) मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के 84% आईटी (IT) कर्मचारियों में फैटी लिवर का जोखिम पाया गया है। शुरुआत में यह सिर्फ लिवर में जमा चर्बी होती है लेकिन समय पर इलाज न होने पर यह लिवर को पूरी तरह खराब कर सकती है।
 

3. बर्ड फ्लू (Bird Flu): पक्षियों से इंसानों तक का सफर

2025 में बर्ड फ्लू का आतंक एक बार फिर लौट आया। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में संक्रमण के कई मामले दर्ज किए गए। इस वायरस के कारण न केवल मुर्गियों और पक्षियों की जान गई बल्कि इंसानों में भी संक्रमण के चलते कुछ मौतें हुईं जिसने प्रशासन की नींद उड़ा दी।

PunjabKesari

4. खसरा (Measles): सालों पुरानी बीमारी, आज भी बड़ी चुनौती

खसरा एक ऐसी बीमारी है जिसे हम सालों पहले खत्म मान चुके थे लेकिन यह आज भी घातक बनी हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 2025 में भारत को अपनी 'निगरानी सूची' (Watchlist) में रखा है। टीकाकरण में कमी और बच्चों में कमज़ोर इम्यूनिटी के कारण भारत में खसरे से होने वाली मौतों का आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा बना हुआ है।
 

यह भी पढ़ें: सावधान! आ गया बड़ा Cyber Alert, अपने मोबाइल फोन से तुरंत हटा ले ये 14 ऐप नहीं तो...

 

5. इन्फ्लूएंजा (Influenza): मौसमी फ्लू का बदलता रूप

इस साल लोग इन्फ्लूएंजा के गंभीर लक्षणों से जूझते दिखे। हफ्तों तक चलने वाली खांसी, जोड़ों में तेज दर्द और बार-बार होने वाला वायरल बुखार। डॉक्टरों के अनुसार सालाना टीकाकरण (Flu Shot) ही इससे बचने का सबसे प्रभावी तरीका है।

PunjabKesari

एक्सपर्ट टिप: खुद को कैसे बचाएं?

2025 की इन बीमारियों से सबक लेते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने 2026 के लिए कुछ सुझाव दिए हैं:

दिन में कम से कम 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी करें।

प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा शुगर से दूरी बनाएं।

समय-समय पर बॉडी चेकअप करवाएं खासकर लिवर और हार्ट के लिए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News