Heavy Rain Alert: 28-29-30-31 दिसंबर तक भारी बारिश मचाएगी तांडव, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD इस राज्य में जारी किया हाई अलर्ट
punjabkesari.in Sunday, Dec 28, 2025 - 07:32 PM (IST)
नेशनल डेस्क: देश में पहले से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई हिस्सों में बारिश और ठंड का असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में लगातार मध्यम से घना कोहरा और तापमान में गिरावट बनी हुई है, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि नए साल से पहले एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक दिल्ली-एनसीआर और पूरे उत्तर भारत में मौसम को चुनौतीपूर्ण बनाएगा।
रविवार से करवट लेगा मौसम
IMD के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार से महसूस होना शुरू हो जाएगा। सुबह के समय मध्यम से घने कोहरे के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में आंशिक बादलों की आवाजाही होने के साथ तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 और 29 दिसंबर को तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बादलों के कारण धूप कम दिखेगी, जिससे दिन में भी ठंड का असर बढ़ सकता है और लोगों को कंपकंपी महसूस हो सकती है। पूरे एनसीआर में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।
मध्यम से घना कोहरा होने के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी भी कम रहेगी, जिससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। ऐसे में यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने और फ्लाइट से जुड़ी जानकारी पहले चेक करने की सलाह दी गई है।
तेज हवा से मिलेगी पॉल्यूशन में राहत
मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 29 और 30 दिसंबर को तेज हवाओं के चलने की संभावना है। तेज हवा के चलते हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों की मात्रा कम हो सकती है, जिससे वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि, तेज हवाओं के कारण ठंड का असर और अधिक महसूस होगा। इन दिनों हवा की गति लगभग 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। नए साल की शुरुआत भी ठंडी और कोहरे के बीच होने की संभावना है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इन दिनों भी तेज ठंडी हवा के चलने से ठंड का असर लगातार महसूस होगा।
