Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे भारी बारिश मचाएगी तांडव, घना कोहरा और बढ़ेगी ठंड, IMD का इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट
punjabkesari.in Friday, Dec 26, 2025 - 01:03 PM (IST)
नेशनल डेस्क: देश के बड़े हिस्से में मौसम ने सख्त रुख अपना लिया है। उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और शीतलहर का असर जारी है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिससे मौसम और बिगड़ सकता है।
21 राज्यों में कोहरा और शीतलहर की चेतावनी
IMD के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर के सभी 8 राज्य फिलहाल घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं। कई इलाकों में सुबह और रात के समय विजिबिलिटी बेहद कम हो रही है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है। ट्रेनों और फ्लाइट्स की आवाजाही पर भी असर देखने को मिल रहा है।
Fog Warning !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 25, 2025
Dense to very dense fog is likely at isolated places over Assam & Meghalaya, Bihar, Haryana, Chandigarh & Delhi, Punjab and Uttar Pradesh, while dense fog may affect parts of Arunachal Pradesh, Chhattisgarh, East Madhya Pradesh, Himachal Pradesh, Jammu region,… pic.twitter.com/83xDYhu5gW
पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान तेजी से गिरा है। ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन और बढ़ गई है।
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में अगले दो दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। IMD ने आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 31 दिसंबर तक आसमान साफ रह सकता है, लेकिन घना कोहरा छाने से ठंड और बढ़ेगी। हालांकि GRAP-4 हटाया जा चुका है, लेकिन प्रदूषण स्तर फिर बढ़ने लगा है और 26 दिसंबर को कुछ इलाकों में AQI 350 के पार दर्ज किया गया।
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) December 25, 2025
27 दिसंबर से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार, 27 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से:
- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: 27 से 31 दिसंबर तक बारिश-बर्फबारी
- हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड: 26, 30 और 31 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी
- अंडमान-निकोबार: 27 से 31 दिसंबर के बीच गरज-चमक के साथ 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं
अन्य राज्यों का मौसम हाल
IMD के अनुसार:
असम-मेघालय में 27 दिसंबर तक बिहार में 31 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी यूपी में 31 दिसंबर तक हिमाचल, उत्तराखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में 30 दिसंबर तक घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है। वहीं 27 से 30 दिसंबर के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर चल सकती है। झारखंड, पश्चिमी राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।
