देश में ख़रीफ़ फसल की बुआई 1095 लाख हैक्टेयर से अधिक, सर्वाधिक धान 409 लाख में बोया

punjabkesari.in Friday, Sep 15, 2023 - 05:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क, (रघुनंदन पराशर): कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने देश भर में 15 सितम्बर 2023 तक विभिन्न खरीफ फसलों के तहत बुआई क्षेत्र कवरेज की प्रगति की रिपोर्ट जारी की।बुआई क्षेत्रफल (लाख हैक्टयेर) में चालू साल 2023 में धान 409.41,दालें121.00,अरहर, 43.21,उड़द 32.25,मूंग 31.34, कुल्थी 0.36,अन्य दालें 13.83, श्री अन्न/मोटा अनाज 183.11, ज्वार 14.22,बाजरा 70.89,रागी, 8.85, छोटा मिलेट्स 5.48, मक्का 83.67, तिलहन 192.20, मूंगफली 43.81, सोयाबीन 125.57, सूरजमुखी, 0.70, तिल 12.14, कलौंजी, 0.69, अरंडी 9.20,अन्य तिलहन 0.11, गन्ना 59.91,जूट एवं मेस्ता फसलों की 6.58 लाख हैक्टेयर भूमि में बुआई हुई हैं। देश में इस साल कुल  1095.43 लाख हैक्टेयर में बुआई हुई हैं जबकि पिछले साल 2022 के दौरान इस समय में 1091.87 लाख हैक्टेयर में बुआई हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News