केजरीवाल पर स्याही फेंकने की घटना पूर्व नियोजित : भाजपा

punjabkesari.in Sunday, Jan 17, 2016 - 09:36 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आज एक समारोह के दौरान एक महिला द्वारा स्याही फेंकने की घटना को पूर्व नियोजित करार दिया। भाजपा की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने एक बयान में कहा कि यह घटना केजरीवाल द्वारा पू्र्व नियोजित हो सकती है जिसे वह ‘पीडित कार्ड’ के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।’’ 

 
उन्होंने कहा कि इस घटना से केजरीवाल सरकार के कामकाज को लेकर दिल्ली वासियों में हताशा का बोध होता है। उपाध्याय ने केजरीवाल सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान हुए घोटाले को लेकर नेताओं और अधिकारियों को बचाने का आरोप लगाया।   
 
उल्लेखनीय है कि सम-विषम योजना की सफलता का उत्सव मनाने के लिए छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित समारोह में शामिल होने जुटी भीड़ को जैसे ही केजरीवाल ने सम्बोधित करना शुरू किया, वैसे ही एक महिला ने पुलिस की घेराबंदी तोड़कर उन पर स्याही फेंकी। भावना अरोड़ा नामक महिला ने मुख्यमंत्री की ओर कागज के कुछ टुकड़े भी उछाले। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला को काबू में ले लिया। उसका कहना था कि उसके पास सीएनजी घोटाले से जुड़े सबूत है।  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News