भाजपा ने केजरीवाल के घर के पास ‘शीशमहल- करप्शन का अड्डा'' का बोर्ड लगाया

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2024 - 05:13 AM (IST)

नेशनल डेस्क : लोकसभा चुनाव के वास्ते राष्ट्रीय राजधानी में प्रचार अभियान के तेज होने के बीच प्रदेश भाजपा के नेताओं ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी निवास के पास एक बोर्ड लगा दिया जिस पर लिखा है, ‘‘ शीशमहल - करप्शन का अड्डा।'' प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यहां सिविल लाइंस में मुख्यमंत्री के नये रंगरूप वाले बंगले के समीप यह बोर्ड लगाया गया क्योंकि यह ‘महलनुमा घर' ‘अवैध रूप से' तैयार किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News