SC और ST समुदायों को गरिमामय जीवन प्रदान करने के लिए कर्नाटक सरकार कटिबद्ध: बोम्मई
punjabkesari.in Sunday, Oct 09, 2022 - 05:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार अनुसूचित जाति और जनजाति समुदायों को गरिमामय जीवन प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। ‘वाल्मीकि जयंती ' पर महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धांजलि देने के बाद बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा कि जब तत्कालीन मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने इस संबंध में निर्णय लिया, तब से राज्य सरकार यह जयंती मना रही है। बोम्मई ने कहा, ‘‘राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति जैसे दमित वर्गों को गरिमा, समानता, आत्मनिर्भरता एवं आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का मौका देने के लिए कटिबद्ध है।''
पीएम ने ने वाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाल्मीकि जयंती के मौके पर लोगों को बधाई दी। महर्षि वाल्मीकि रामायण के रचियता थे और बड़ी संख्या में खासतौर से दलित समुदाय के लोग उनके अनुयायी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धांजलि देते हुए एक ऑडियो क्लिप भी पोस्ट की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के कदम महर्षि वाल्मीकि के विचारों ने प्रेरित हैं।
धनखड़ ने वाल्मीकि जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दी
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दी। श्री धनखड़ ने आज यहां जारी एक संदेश में कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि ने अपने अमर काव्य रामायण के माध्यम से मानवता को प्रभु राम के आदर्श चरित्र से परिचित कराया और भारतीय साहित्य और संस्कृति को समृद्ध किया। उप राष्ट्रपति ने कहा,' महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। रामायण में निहित महर्षि वाल्मीकि के आदर्श हमारा मार्गदर्शन करें।'