न्यायमूर्ति नंदराजोग बने बंबई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2019 - 07:16 PM (IST)

मुंबईः बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में रविवार को न्यायमूर्ति प्रदीप नंदराजोग ने शपथ ली। वह पहले राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। वह न्यायमूर्ति नरेश पाटिल का स्थान लेंगे जो शनिवार को बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए।

महाराष्ट्र राज्यपाल कार्यालय द्वारा जारी बयान में बताया गया कि प्रदेश के राज्यपाल विद्यासागर राव ने यहां राजभवन में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति नंदराजोग को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। राव और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने न्यायमूर्ति नंदराजोग को फूलों का गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Related News