Janmashtami: मथुरा में प्रकट भये नंदलाल, देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2023 - 06:19 AM (IST)

नेशनल डेस्कः मथुरा में आधी रात को नंदलाल प्रकट हुए। मुथरा के बांकेबिहारी मंदिर के द्वार खोल दिए गए हैं। देशभर में जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। मथुरा समेत देश के बड़े मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बृहस्पतिवार को ब्रज में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं।
PunjabKesari
मथुरा-वृन्दावन की सड़कों पर चारो ओर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है। चरणामृत की तैयारी के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री को अभिषेक समारोह स्थल भागवत भवन मंदिर में लाई गई। यह अभिषेक समारोह श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के प्रमुख नृत्य गोपाल दास के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
PunjabKesari
मंदिर के अधिकारियों ने कहा कि भागवत भवन मंदिर के मुख्य देवता के पास चंद्रयान-3 के साथ ही आदित्य एल1 का एक कटआउट रखा गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया, ‘‘ईश्वर से प्रार्थना है कि वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को सूर्य मिशन को सफल बनायें।''

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव चंद्रयान की सफलता के विषय मना रहा है। श्रद्धालु भले ही सुबह से ही भगवान के दर्शन कर रहे हैं, लेकिन आधी रात को अभिषेक समारोह के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लोगों की अभूतपूर्व भीड़ है। उत्सव का हिस्सा बनने के लिए दूर-दूर से कृष्ण भक्त यहां पहुंचे हैं।
PunjabKesari
पुलिस अधीक्षक (नगर) एम पी सिंह ने कहा कि सभी तीर्थयात्रियों को कतार में खड़े रहने और अभिषेकम देखने के लिए अपनी बारी का इंतजार करने के लिए कहा गया है। मंदिर के पुजारी ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने कहा कि बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती देर रात 2 बजे शुरू होने वाली है, लेकिन उत्सुक श्रद्धालु शाम से ही कतार में लग गए हैं। जिला प्रशासन ने भीड़भाड़ और भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए बांके बिहारी मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं के प्रवेश को सीमित करने का निर्णय लिया है।

पिछले साल अगस्त में जन्माष्टमी के दौरान प्रसिद्ध मंदिर में भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और सात अन्य घायल हो गए थे। वृन्दावन के चार मंदिरों को छोड़कर जहाँ आज पूर्वाह्न में जन्माष्टमी मनाई गई, वृन्दावन, गोवर्धन, नन्दगाँव, मथुरा के अन्य मंदिरों में अभिषेक समारोह को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गोकुल में राजा ठाकुर मंदिर के पुजारी भीकू भाई ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार आधी रात के बाद कृष्ण के प्रतीकात्मक स्वागत के लिए गोकुल को सजाया गया है।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News