NSC Scheme : Post Office की इस शानदार स्कीम में करें निवेश, मिलेगा लाखों का ब्याज
punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 06:02 PM (IST)
नेशनल डेस्क: अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने और उस पर गारंटीड रिटर्न पाने के लिए Post Office की योजनाएं हमेशा से सबसे भरोसेमंद मानी जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके मेहनत से कमाए हुए पैसे अगर पूरी तरह से सुरक्षित रहें और आपका इस पर शानदार मुनाफा मिले तो पोस्ट आफिस की स्कीम आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) है। आइए जानते हैं कि यह स्कीम कैसे काम करती है और इसके क्या फायदे हैं
पूरी तरह सेफ और मार्केट रिस्क से मुक्त है ये स्कीम
NSC भारत सरकार द्वारा समर्थित एक छोटी बचत योजना है। सरकारी स्कीम होने के कारण इसमें शेयर मार्केट में रिस्क का कोई खतरा नहीं है। इसमें आप मात्र 1,000 रुपये से अपने निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इस स्कीम पैसे लगाने की No Maximum Limit है, आप अपनी इच्छानुसार कितनी भी रकम जमा कर सकते हैं। इस स्कीम की इस स्कीम का मैच्योरिटी टाइम 5 साल का है।
कितना मिलता है ब्याज?
मौजूदा समय में NSC पर सरकार 7.7% की वार्षिक दर से शानदार ब्याज दे रही है। मान लीजिए आप इस स्कीम में 5 लाख रुपए निवेश करते हैं तो 5 साल पूरे होने पर आपको कुल 7,24,517 रुपये मिलेंगे। यानी बिना किसी जोखिम के सिर्फ ब्याज से ही आपकी 2,24,517 रुपये की अतिरिक्त कमाई हो जाएगी।
ब्याज पर टैक्स नियम
इस योजना में मिलने वाला सालाना ब्याज अपने आप दोबारा निवेश हो जाता है। इसलिए शुरुआती 4 सालों के ब्याज पर कोई टैक्स नहीं लगता। केवल पांचवें साल (मैच्योरिटी के समय) मिलने वाला ब्याज ही टैक्स के दायरे में आता है।

