दिल्ली में ''e-Office व्यवस्था'' से प्रशासनिक कामकाज में हुआ बड़ा सुधार, CM रेखा गुप्ता बोलीं- अब फाइलों का निपटारा हुआ सुपरफास्ट
punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 02:46 PM (IST)
नेशनल डेस्क: दिल्ली सरकार के दफ्तरों को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू की गई 'e-Office व्यवस्था' को 1 जुलाई को एक साल पूरा होने जा रहा है। 1 साल पूरा होने के इस मौके पर सीएम पर रेखा गुप्ता ने कहा कि इस व्यवस्था से कामकाज के तरीके में काफी सकारात्मक के तरीके में बदलाव आया है। पहले की तुलना में अब सरकारी दफ्तरों में भी सारा काम ऑनलाइन होने लगा है।
ये भी पढ़ें- राजधानी की झुग्गियों में तेजी से होंगे विकास कार्य, CM रेखा गुप्ता ने 441 करोड़ से ज्यादा जारी किया बजट
अब जनता को नहीं करना होगा इंतजार
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस नई डिजिटल प्रणाली की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब किसी भी फाइल की स्थिति को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। इससे आसानी से पता चल जाता है कि कौन से अधिकारी के पास किस टेबल पर फाइल रुकी हुई है। इस व्यवस्था से सरकारी कामकाज में होने वाली देरी पर पूरी तरह लगाम लग गई है और अधिकारियों की जवाबदेही भी बढ़ी है। सरकार का मकसद एक ऐसा सिस्टम बनाना है जहाँ आम जनता को अपने कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
तीन अलग-अलग हिस्सों में बंटा है पूरा सिस्टम
सरकार ने सभी सरकारी विभागों और संस्थानों के हिसाब से इस ई-ऑफिस व्यवस्था को तीन अलग-अलग कैटेगरीज में बांटा है। पहली कैटेगरी मुख्य सरकारी विभागों के लिए। दूसरी कैटेगरी सरकारी कंपनियों (PSUs), निगमों, बोर्डों और नगर निकायों के लिए और तीसरी कैटेगरी यूनिवर्सिटी, कॉलेजों और अन्य सरकारी शिक्षण संस्थानों के लिए बनाई गई है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में बनेगा AUD का अत्याधुनिक कैंपस, सीएम रेखा गुप्ता ने ₹1,668 करोड़ की योजना को मंजूरी
लाखों डिटिजल फाइलों का पूरा हो चुका है काम
जानकारी के लिए बता दें कि बीते 1 साल में इस सिस्टम के जरिए लाखों डिजिटल फाइलों और रसीदों का काम निपटाया जा चुका है।

