Post Office की इस शानदार स्कीम में अपनी पत्नी के साथ मिलकर करें निवेश, हर महीने मिलेगें 9,250 रुपये
punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 06:28 PM (IST)
नेशनल डेस्कः अगर आप भी नियमित मासिक आय चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) एक बेहतरीन विकल्प है। इस योजना के तहत एकमुश्त निवेश करने के बाद हर महीने आपके बैंक खाते में ब्याज की राशि जमा की जाएगी। इस समय MIS स्कीम में 7.4% वार्षिक ब्याज की दर से ब्याज मिल रहा है। अगर कोई इस स्कीम में अपनी पत्नि के साथ मिलकर निवेश करता है, तो 7.4% की ब्याज दर से हर महीने उसके अकांउट में 9,250 रुपये का निश्चित ब्याज मिलेगा।
इस योजना के तहत निवेशक को सिर्फ एक बार निवेश करना होता है, जिसके बाद हर महीने उनके खाते में ब्याज की राशि जमा कर दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति अपनी पत्नी या परिवार के किसी अन्य सदस्य के साथ जॉइंट अकाउंट खोलता है, तो उसे हर महीने अधिकतम 9,250 रुपये तक की मासिक आय मिल सकती है।
7.4 प्रतिशत सालाना ब्याज
फिलहाल POST OFFICE की इस स्कीम में 7.4% का सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसमें न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश किया जा सकता है। सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश किए जा सकते है। जॉइंट अकाउंट में तीन सदस्य शामिल हो सकते हैं।
हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपये
अगर कोई इस स्कीम में अपनी पत्नि के साथ मिलकर 15 लाख रुपये का निवेश करता है, तो 7.4% की ब्याज दर से हर महीने उसके अकांउट में 9,250 रुपये का निश्चित ब्याज मिलेगा। इस योजना की अवधि 5 साल की है। 5 साल के बाद निवेश की गई पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।
