Free Education Scheme: अब KG से PG तक के छात्रों को मिलेगी फ्री शिक्षा, इस राज्य सरकार ने दी मंजूरी

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 06:07 PM (IST)

नेशनल डेस्कः ओडिशा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एक अहम फैसला लिया। सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सरकार की सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में मुफ्त शिक्षा देने की योजना को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार ने KG से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) तक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने को मंजूरी दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यह योजना लागू होगी। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को बिना किसी बाधा के पढ़ाई का अवसर देना है।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने 'ज्ञानोदय-शिक्षासु समृद्धि: KG से PG तक मुफ्त शिक्षा' मंजूरी दी है। इसके तहत राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में प्रवेश लेने वाले सभी छात्रों से Admission Fee नहीं ली जाएगी।

इस योजना का फायदा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के साथ-साथ राज्य के सरकारी कॉलेजों और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में अध्ययन करने वाले छात्रों को मिलेगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, ओडिशा में पहले से ही 8वीं कक्षा तक फ्री शिक्षा है। उन्होंने बताया कि अब इसका दायरा बढ़ाकर PG स्तर तक कर दिया है। 

उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य सभी बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। कोई भी छात्र आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ना छोडे़। इस योजना से गरीब परिवारों को सहायता मिलेगी और राज्य में शिक्षा का स्तर बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के लिए पहले वर्ष में 895.57 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और अगले पांच वर्षों में कुल 5,467.55 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News