Post Office की इस स्मॉल सेविंग स्कीम्स में 5 साल में सिर्फ ब्याज से ₹5 लाख से ज्यादा कमाई

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 11:13 AM (IST)

NSC Scheme: सरकार ने जुलाई से सितंबर 2026 तिमाही के लिए सभी छोटी बचत योजनाओं (Small Saving Schemes) की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब है कि पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में पहले जैसा ही ब्याज मिलता रहेगा। इन्हीं योजनाओं में से एक लोकप्रिय स्कीम नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) पर ब्याज दर 7.7% सालाना पर स्थिर रखी गई है।

सेफ और गारंटीड निवेश  
पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स को सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है क्योंकि इनमें पैसा सरकार की गारंटी के साथ जमा होता है। यही वजह है कि यह स्कीम बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में लोकप्रिय है। इस योजना में निवेश करने पर जोखिम लगभग नहीं होता और रिटर्न तय नियमों के अनुसार मिलता है।

कम निवेश से बड़े फंड तक का मिलेगा फायदा
NSC स्कीम में निवेश की शुरुआत सिर्फ ₹1000 से की जा सकती है। इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है, यानी जितना चाहें उतना पैसा लगाया जा सकता है। इस योजना में नाबालिग बच्चों के नाम पर भी खाता खोला जा सकता है, जिसे माता-पिता संचालित कर सकते हैं।

टैक्स बचत का फायदा भी मिलेगा
इस स्कीम में निवेश करने पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत सालाना ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट मिलती है। इसी कारण यह योजना टैक्स सेविंग के लिए भी काफी पसंद की जाती है।

5 साल में सिर्फ ब्याज से ₹5 लाख से ज्यादा कमाई  
अगर कोई निवेशक पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) स्कीम में एक बार में ₹11.50 लाख निवेश करता है, तो 5 साल की अवधि में उसे कंपाउंडिंग के आधार पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

5 साल बाद 7.7% सालाना ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद यह निवेश बढ़कर लगभग ₹16.66 लाख से ज्यादा हो सकता है। इस पूरी अवधि में मिलने वाला फायदा यानी ब्याज  लगभग ₹5,16,389 होगा। यानी आपका ₹11.5 लाख का मूलधन बढ़कर सीधे करीब ₹16.66 लाख तक पहुंच सकता है।
 
दरअसल, NSC में पैसा हर साल कंपाउंडिंग के जरिए बढ़ता है, यानी ब्याज पर भी ब्याज मिलता है, इसलिए अंतिम रकम ज्यादा हो जाती है। बस इस में ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह रिटर्न पूरी अवधि (5 साल) तक पैसे को लॉक रखने पर मिलता है बीच में निकालने पर पूरा ब्याज फायदा नहीं मिलता। स्कीम में समय पूरा करना जरूरी है तभी पूरा रिटर्न मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News