Cold Wave Alert: 29, 30 और 31 दिसंबर को घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड की चेतावनी, IMD का इन राज्यों में हाई अलर्ट

punjabkesari.in Saturday, Dec 27, 2025 - 10:29 AM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 29 दिसंबर तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। बिहार में 31 दिसंबर तक और पंजाब व हरियाणा में 30 दिसंबर तक घना कोहरा रहने का अनुमान है। IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए कोल्ड डे, जबकि बिहार, बंगाल, सिक्किम और उत्तराखंड के लिए सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में 2 दिन तक धूप खिलने के बाद साफ आसमान की वजह से गलन बढ़ गई है। पहाड़ों से आने वाली सर्द पछुआ हवाओं ने न्यूनतम तापमान गिराकर 6.5 डिग्री सेल्सियस तक ला दिया है। शुक्रवार (26 दिसंबर) को पारा और गिरने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 230 दर्ज किया गया है, जो खराब श्रेणी में आता है।


यूपी में कोहरे को लेकर अलर्ट
उत्तर प्रदेश में ठंडक बढ़ी हुई है और रात का तापमान काफी कम रहता है। मौसम विभाग ने प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कवीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सीतापुर में घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

27-28 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन कई हिस्सों में घना कोहरा छाएगा। 29-31 दिसंबर तक मौसम अपेक्षाकृत साफ रह सकता है, लेकिन न्यूनतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। गुरुवार को मेरठ में सबसे ठंडी रात रही, न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


बिहार का मौसम
बिहार में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। IMD के अनुसार पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर बिहार पर पड़ रहा है। बर्फीली पछुआ हवाओं ने ठंड और बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में बिहार का औसत न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News