मुंह पर रुमाल रखे इंदिरा की 38 साल पुरानी फोटो वायरल, इस पर मोदी ने घेरा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 29, 2017 - 04:51 PM (IST)

मोरबी (गुजरात): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मोरबी में आज कांग्रेस पर जमकर बरसे। मोदी ने यहां लोगों को 38 साल पहले एक ही रात की याद दिलाई जब सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। अपने संबोधन के दौरान मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब आरएसएस के कार्यकर्त्ता, जिनके बीच में मैं भी था कीचड़ और गंदगी के बीच में जाकर राहत कार्य में जुटे हुए थे तो वहीं दूसरी राहुल गांधी की दादी इंदिराबेन (श्रीमती गांधी) जब आई थीं तो वह मुंह पर रूमाल डाले दुर्गंध और गंदगी से बचती फिर रही थीं।  तब की प्रख्यात गुजराती पत्रिका चित्रलेखा ने दोनो तस्वीरों को एक साथ लगाया था और श्रीमती गांधी की तस्वीर पर राजकीय गंदगी और सेवा कर रहे संघ के कार्यकर्त्ताओं की तस्वीर पर मानवता की महक का शीर्षक लगाया था। राहुल के इस भाषण के बाद इंदिरा की वह तस्वीर सामने आई है, जब वह मोरबी में मुंह पर रुमाल रख कर आई थीं। मैग्जीन पर तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, 'मोरबी का जल तांडव, मरे हुए जानवर और महकती इंसानियत'। इस पर मोदी ने कहा कि दु:ख के समय भी जिन्हें खुद की पड़ी हो वह दूसरे के लिए क्या करेंगे। सगा दुख में साथ देता है सत्ता की मलाई खाने वाले नहीं।

PunjabKesari

तब गई थी सैंकड़ों लोगों की जान
11 अगस्त 1979 को मच्छू डैम टूट गया था, जिसके बाद पूरा शहर पानी में डूब गया था। इस हादसे में कई लोगों, पशुओं की मौत हुई थी। विकीपिडिया के आंकड़ों के मुताबिक उस हादसे में 1800 से 25000 लोगों की मौत हुई थी। तब इंदिरा वहां दौरा करने आई थी।

राहुल के परनाना ने नहीं बनवाया था सोमनाथ मंदिर
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी आज गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने सोमनाथ मंदिर में माथा देका। मोदी ने प्राची रैली में पीएम जवाहर लाल नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरदार पटेल न होते तो सोमनाथ का मंदिर इतना भव्य नहीं बनता। जो आज इस मंदिर में माथा टेकने (राहुल) आ रहे हैं क्या उन्हें इसका इतिहास पता है।

तुम्हारे परनाना देश के पहले प्रधानमंत्री की कभी सरदार पटेल से नहीं बनी न ही  सरदार साहेब का नर्मदा का सपना भी पूरा नहीं होने दिया गया। इतना ही नहीं जब पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन करने आए थे तब भी नेहरू को उनकी यात्रा पर आपत्ति थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News