देखें, करगिल युद्ध की कुछ अनदेखी तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2016 - 07:01 PM (IST)

नई दिल्लीः आज करगिल विजय दिवस है। 17 साल पहले पाकिस्तान को हराकर भारत ने करगिल में जीत हासिल की थी, जिसके बाद से हर साल आज के दिन को विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आज ही के दिन देश के जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान को परास्त करके करगिल पर तिरंगा लहराया था, जिसके बाद तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस का एेलान किया था। आज उन्हीं वीर जवानाें की शहादत काे पूरा देश सलाम कर रहा है।

पाकिस्तान ने 1999 में भारत की सीमा पर हमला किया था। पाकिस्तान को जवाब देने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय शुरू किया और फिर शांत बैठा करगिल द्रास का इलाका युद्ध का मैदान बन गया। पाकिस्तान की मंशा लद्दाख को कश्मीर से अलग करने की थी। करीब 2 महीने तक चली लड़ाई में भारत ने अपने 527 जवानों को खो दिया। बावजूद इसके भारतीय जवानों ने 14 जुलाई 1999 को करगिल में जीत का तिरगा फहराया। देखें  कारगिल युद्ध की कुछ अनदेखी तस्वीरें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News