भारतीयों ने UAE में केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए खोले राहत सामग्री केंद्र

punjabkesari.in Tuesday, Aug 13, 2019 - 03:43 PM (IST)

दुबईः  संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे अनिवासी भारतीय केरल में आई बाढ़ से प्रभावित हजारों लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। इस बाढ़ में अब तक 88 लोगों की मौत हो चुकी है। खलीज टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक मूल रूप से केरल के रहने वाले 50 रंगमंच कलाकारों के समूह ‘वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी' ने बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री जुटाने के लिए संग्रह केंद्र स्थापित किए हैं।

 

समूह की संयुक्त सचिव शौकी सुलेमान ने कहा, ‘‘ हम विशेष तौर पर कपड़े,महिलाओं और बच्चों के सेहत से जुड़े सामान, बिस्कुट जैसे खाने के सामान तथा चप्पल आदि एकत्र कर रहे हैं।'' उन्होंने बताया कि दुबई में तीन संग्रह केंद्र बनाए गए हैं।

 

सुलेमान ने बताया कि भारत में विभिन्न शिविरों में बचाव और राहत कार्य में समन्वय कर रहे समूह के सदस्यों से मिली जानकारी के आधार पर जरूरतों का आकलन किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम संग्रहित सामान कार्गो के जरिये भेजेंगे, जिसे हमारे सदस्य व्यक्तिगत रूप से वितरित करेंगे। हम हर संभव मदद की कोशिश कर रहे हैं।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News