Dubai Expo में हिंदुस्तान का जलवा, पीयूष गोयल बोले- UAE के दिल में हमेशा के लिए बस गया है भारत
punjabkesari.in Wednesday, Mar 30, 2022 - 04:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दुबई एक्सपो में भारत की तरफ से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शिरकत कर रहे हैं। मंगलवार को दुबई एक्सपो में भारत के कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अपने आप को दुनिया में सबसे बड़ा स्टाटर्अप पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में विकसित करना चाहता है और भारतीय युवा उद्यमियों में स्टाटर्अप की एक प्यास-सी जग चुकी है। पीयूष गोयल ने दुबई एक्सपो में लगे भारत पवेलियन की कामयाबी पर भारत और दुबई की दोस्ती की तारीफ़ की। उन्होंने कहा, हमारी दोस्ती दुनिया के कई देशों में ईर्ष्या का मुद्दा बन गई है। ऐसे देशों को हमारी दिनों दिन मजबूत होती दोस्ती नहीं सुहाती, जबकि सच्चाई ये है कि UAE ने अपने दिल में भारत को हमेशा के लिए बसा लिया है।
दुबई एक्सपो के आयोजन के समय पूरी दुनिया महामारी से लड़ रही थी। दुबई को मैं धन्यवाद कहूंगा कि भारत को सम्मान दिवस समारोह शामिल होने का विशेषाधिकार दिया गया: पीयूष गोयल, दुबई एक्सपो-2020 pic.twitter.com/ovI13zQwuY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2022
इसी के साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुबई को धन्यवाद कहूंगा कि भारत को सम्मान दिवस समारोह शामिल होने का विशेषाधिकार दिया गया। यूएई के सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री और एक्सपो 2020 दुबई के आयुक्त जनरल Sheikh Nahyan Mubarak Al Nahyan ने भारत के केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत किया। एक्सपो-2020 दुबई में करीब 700 स्टार्टअप ने अपने अनूठे नवाचार को प्रदर्शित किया है। पीयूष गोयल ने स्टार्टअप से अपनी कहानी को दूरदराज के इलाकों, गांवों, छोटे शहरों, पूर्वोत्तर भारत और अन्य क्षेत्रों में भी ले जाने का आग्रह किया।
वहीं शेख नाहयान ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि यहां उन्नत तकनीक, नवीनता, अंतरिक्ष खोज, स्मार्ट शहर सब आकर्षित करते हैं। शेख ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में भारत का नेतृत्व उसको खास बनाता है। उन्होंने कहा कि UAE का भारत के साथ काफी पुराना और गहरा रिश्ता हैंं। हम भारत के साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने और साधनों को बनाने के लिए उत्सुक हैं।
पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच मुक्त व्यापार समझौते ने बड़े अवसर खोले हैं और दोनों देशों के उद्योगों को द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक 250 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) पर भारत और यूएई ने फरवरी में हस्ताक्षर किए थे और इसके एक मई से लागू होने की उम्मीद है। गोयल ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पास निवेश के लिए काफी अधिशेष है जबकि भारत एक बड़ा बाजार और आकर्षक गंतव्य है।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के पास विशेषज्ञता है और वे अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, संपर्क, कृत्रिम मेधा (एआई), उभरती प्रौद्योगिकियों और आंकड़ा विश्लेषण जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर सकते हैं। ऐसी उम्मीद इसलिए है क्योंकि भारत ने पहली बार ऐतिहासिक रूप से 400 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को पार कर लिया है। पीयूष गोयल दुबई एक्सपो में भारत और दुबई के बिजनेस लीडर्स को संबोधित कर रहे थे और भाषण के दौरान अपनी बातें रख रहे थे। इस बैठक में यूएई के विदेश व्यापार मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जेयोदी भारत में यूएई के राजदूत डॉ. अहमद अलबन्ना भी मौजूद थे। गोयल ने बिजनेस लीडर्स को संबोधित करते हुए कहा, हम अगले 6 से 7 साल तक तकरीबन 100 अरब डॉलर के बिजनेस में हमेशा बने रहेंगे।
The power of Bollywood transcends barriers!
— Office of Mr. Anurag Thakur (@Anurag_Office) March 28, 2022
Union Minister @ianuragthakur with @RanveerOfficial at @IndiaExpo2020 #DubaiExpo2020. pic.twitter.com/YMRF6FKR9u
अनुराग ठाकुर ने किया डांस
सोमवार की रात को दुबई में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक्सपो में एक साथ नजर आए। जहां वे डांस करते नजर आए। सोशल मीडिया उनके डांस का यह विडियो खूब शेयर किया गया। वहीं बॉलीवुड की सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने भी अनी प्रस्तुति दी।