मां के निधन से बुरी तरह टूटे बोनी कपूर, बोले- वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी

punjabkesari.in Saturday, May 03, 2025 - 10:07 AM (IST)

नेशनल डेस्क. बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर की माँ निर्मला कपूर ने शुक्रवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 90 वर्ष की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली।

PunjabKesari

निर्मला कपूर के निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुख की घड़ी में कई फिल्मी सितारे बोनी कपूर के घर पहुंचे और उनकी माँ को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपनी माँ के निधन के बाद बोनी कपूर, अनिल कपूर और उनके बच्चों अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने एक संयुक्त बयान जारी किया। इस भावुक बयान को सभी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया।

कपूर परिवार का शोक संदेश

कपूर परिवार की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि 2 मई, 2025 को उनकी प्यारी माँ का उनके परिवार के बीच शांतिपूर्वक निधन हो गया। उन्होंने एक लंबी और खुशहाल जिंदगी जी। वह अपने पीछे अपने चार प्यारे बच्चे, प्यारी बहुएं, एक ख्याल रखने वाला दामाद, ग्यारह पोते-पोतियां और चार परपोते-परपोतियां छोड़ गई हैं, साथ ही अनगिनत खूबसूरत यादें भी छोड़ गई हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

बयान में आगे लिखा गया है कि उनकी उदारता और असीम प्यार ने उन सभी को छुआ जो उन्हें जानते थे। वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी, उन्हें हमेशा प्यार और याद किया जाएगा। बयान के अंत में बोनी, अनिल, संजय, रीना, सुनीता, संदीप, मोहित, महीप, अक्षय, सोनम, अर्जुन, रिया, हर्षवर्धन, अंशुला, जाह्नवी, शनाया, खुशी, जहान, अंतरा, आनंद, आशिता, करण, थेआ, वायु, आयरा और युवान के नाम शामिल थे। इस दुखद संदेश के साथ एक उदासी भरा इमोजी भी साझा किया गया।

लंबे समय से थीं बीमार

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि बोनी कपूर और अनिल कपूर की माँ निर्मला कपूर कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ही अपनी अंतिम साँस ली। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे कपूर परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। इस दौरान जाह्नवी कपूर के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी दिखाई दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News