भारत 500 से ज्यादा विकासात्मक परियोजनाओं में अफगानिस्तान के साथ जुड़ा: मुरलीधरन

punjabkesari.in Tuesday, Dec 13, 2022 - 12:22 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  लोक सभा में  भारत सरकार ने अफगानिस्तान के साथ रिश्तों को और मजबूत करने की बात कही। विदेश मंत्रालय के MOS वी मुरलीधरन ने कहा कि भारत अफगानिस्तान के साथ एक विकास साझेदारी में लगा हुआ है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि भारत अफगानिस्तान के साथ एक विकास साझेदारी में लगा हुआ है, जिसमें बिजली, जलापूर्ति, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि और क्षमता निर्माण के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में देश के 34 प्रांतों में फैली 500 से अधिक परियोजनाएं शामिल हैं। 

 

भारत-अफगानिस्तान रणनीतिक साझेदारी समझौते पर वर्ष 2011 में हस्ताक्षर  करने बारे सवाल पर वी मुरलीधरन  ने एक लिखित उत्तर के माध्यम से  बताया कि इस समझौते अनुसार अफगानिस्तान के बुनियादी ढांचे और संस्थानों के पुनर्निर्माण में सहायता, विभिन्न क्षेत्रों में स्वदेशी अफगान क्षमता के पुनर्निर्माण के लिए शिक्षा और तकनीकी सहायता, अफगानिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों में निवेश को प्रोत्साहित करने और अफगानिस्तान के निर्यात के लिए भारतीय बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच प्रदान करने के लिए सहायता प्रदान करना शामिल है।

 

उन्होंने आगे कहा कि अफगानिस्तान में भारत सरकार द्वारा प्रतिबद्ध अधिकांश परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और उन्हें सौंप दी गई हैं।  भविष्य में अपनाई जाने वाली प्रस्तावित रणनीति पर उन्होंने  कहा कि भारत के अफगानिस्तान, उसके लोगों के साथ सभ्यतागत संबंध हैं और UNSC संकल्प 2593 अफगानिस्तान पर भारत के दृष्टिकोण का मार्गदर्शन करना जारी रखेगा ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News