HRTC: सड़कों पर नहीं चलेंगी 15 साल पुरानी यह गाड़ियां...केंद्र सरकार ने बनाए कड़े नियम
punjabkesari.in Friday, Mar 14, 2025 - 11:40 AM (IST)

नेशनल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में HRTC (हिमाचल पथ परिवहन निगम) जल्द ही अपनी पुरानी बसों को नए और आधुनिक बसों से बदलने जा रहा है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा में घोषणा की कि वर्ष के अंत तक 1,000 पुरानी बसों को बदला जाएगा, जिसमें शुरुआती तौर पर 600 बसों की खरीद की जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस फ्लीट अपग्रेडेशन में 327 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं, जिससे हिमाचल की सड़कों पर प्रदूषण कम करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियां होंगी बाहर
- केंद्र सरकार के नए नियमों के तहत 15 साल पुरानी कोई भी सरकारी गाड़ी सड़कों पर नहीं चलेगी।
- इसी नीति के तहत HRTC अपनी पुरानी बसों को नई बसों से बदल रही है।
- इस कार्य के लिए केंद्र सरकार से भी चर्चा की गई है।
HRTC में 1500 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी
- HRTC 1500 इलेक्ट्रिक बसों को चरणबद्ध तरीके से अपने बेड़े में शामिल करेगी।
- 327 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद का ऑर्डर जारी कर दिया गया है।
-इलेक्ट्रिक बसों की मेंटेनेंस की जिम्मेदारी निर्माता कंपनी के पास 10 वर्षों तक रहेगी।
- एक इलेक्ट्रिक बस की कीमत 1.25 करोड़ रुपए के आसपास है, और मेंटेनेंस पर 40-45 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।
HRTC कर रही टाइप-2 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद
- HRTC टाइप-2 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद भी कर रही है।
- हिमाचल की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सरकार इसमें कुछ बदलाव चाहती थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी।
- नाबार्ड की मदद से चार्जिंग स्टेशन और बसों की खरीद हो रही है।
HRTC 250 डीजल बसें भी खरीदेगा
- इलेक्ट्रिक बसों के साथ-साथ 250 डीजल बसों की भी खरीद होगी।
- उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्विट्जरलैंड जैसे देशों में भी डीजल बसें चलाई जा रही हैं, इसलिए हिमाचल में भी डीजल बसों की जरूरत बनी रहेगी।
- छोटी बसों की भी खरीद की जा रही है, ताकि दूरदराज और जनजातीय इलाकों में सुचारू बस सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
100 टेंपो ट्रैवलर खरीदने की योजना
- पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में यातायात सुधारने के लिए 100 टेंपो ट्रैवलर खरीदी जाएंगी।
- इसके बाद 100 और टेंपो ट्रैवलर खरीदी जाएंगी।
बसों की खरीद और केंद्र सरकार की मदद
- HRTC को बसों की खरीद के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का सहयोग मिल रहा है।
- इलेक्ट्रिक बसों को लेकर मैसर्स इलैक्ट्रा कंपनी से बातचीत हो चुकी है।
- सरकार कैबिनेट में इस प्रस्ताव को लेकर चर्चा कर रही है, जिससे नई बसों की डिलीवरी जल्द से जल्द हो सके।
नए बेड़े से यात्रियों को मिलेगी राहत
- नई बसों के आने से हिमाचल में यात्रियों को ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।
- सरकार ने आश्वासन दिया है कि नई बसों को संतुलित तरीके से सभी विधानसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा।
-327 इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी के लिए 11 महीने का समय मांगा गया है, लेकिन सरकार लगातार कंपनी से संपर्क में है।