Silver Rate Today: चांदी के दाम धड़ाम... 15 दिसंबर को आई इतनी बड़ी गिरावट, जानें ताजा रेट

punjabkesari.in Monday, Dec 15, 2025 - 12:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क : देश में चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव बीते हफ्ते शुक्रवार के मुकाबले करीब 3,000 रुपये प्रति किलो तक गिर गया है। हालांकि दक्षिण भारत में चांदी की कीमतें अब भी उत्तर भारत की तुलना में ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों में चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं देखा गया है।

15 दिसंबर 2025 को दिल्ली में चांदी का रेट घटकर 1,97,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया, जबकि चेन्नई में चांदी 2,09,900 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बनी रही। इसी वजह से उत्तर और दक्षिण भारत के रेट में साफ अंतर नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें - सिर्फ इन किसानों को ही मिलेगी PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त

15 दिसंबर 2025 को प्रमुख शहरों में चांदी का भाव 

दिल्ली: ₹1,97,900 (1Kg)

मुंबई: ₹1,97,900 (1Kg)

अहमदाबाद: ₹1,97,900 (1Kg)

कोलकाता: ₹1,97,900 (1Kg)

गुरुग्राम: ₹1,97,900 (1Kg)

लखनऊ: ₹1,97,900 (1Kg)

जयपुर: ₹1,97,900 (1Kg)

पटना: ₹1,97,900 (1Kg)

बेंगलुरु: ₹1,97,900 (1Kg)

भुवनेश्वर: ₹1,97,900 (1Kg)

चेन्नई: ₹2,09,900 (1Kg)

हैदराबाद: ₹2,09,900 (1Kg)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News