Gold-Silver Price Fall: सोना-चांदी धड़ाम! लगातार तीसरे दिन गिरे भाव, जानें अपने शहर के ताजा रेट

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 05:45 PM (IST)

Gold Silver Price Fall: लगातार रिकॉर्ड ऊंचाइयों को छूने के बाद आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 13 मार्च को मिडिल ईस्ट में तनाव और वैश्विक बाजार में जारी मुनाफावसूली (Profit Booking) के चलते भारतीय बाजार में सोना ₹1.60 लाख के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है। ज्वेलरी बनवाने या निवेश करने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह गिरावट एक बड़े अवसर के रूप में देखी जा रही है। 

सोने की कीमतों में भारी सेंध: 24, 22 और 18 कैरेट के नए रेट 

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम ₹1,700 से अधिक की कमी आई है: 

गोल्ड शुद्धता आज का भाव (प्रति 10 ग्राम) 
24 कैरेट ₹1,58,555 
22 कैरेट ₹1,45,236 
18 कैरेट ₹1,18,916  

 

चांदी भी हुई सस्ती: ₹8,000 से ज्यादा टूटे दाम 

चांदी की कीमतों में सोने से भी अधिक जोरदार गिरावट देखी गई है। प्रति किलो चांदी के दाम ₹8,350 तक गिर गए हैं। अब सर्राफा बाजार में एक किलो चांदी का भाव ₹2,59,951 पर आ गया है, जो निवेशकों के लिए राहत की खबर है। 

MCX और वैश्विक बाजार का हाल 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी दोपहर के सत्र में बिकवाली का दबाव रहा:

सोना (2 अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट): ₹1,020 (0.64%) टूटकर ₹1,59,251 पर।

चांदी (5 मई कॉन्ट्रैक्ट): ₹5,952 (2.22%) की भारी गिरावट के साथ ₹2,62,010 पर।

अंतरराष्ट्रीय बाजार: कॉमैक्स पर सोना $5,092 और चांदी $82 प्रति औंस के करीब ट्रेड कर रहे हैं। 

महानगरों में आज का रेट (प्रति 1 ग्राम / 10 ग्राम) 

देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के खुदरा भाव इस प्रकार हैं: 

शहर 24K सोना (प्रति ग्राम ) 22K सोना (प्रति ग्राम) चांदी (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली ₹16,236 ₹14,884   ₹2,799 
मुंबई ₹16,221 ₹14,869 ₹2,799 
कोलकाता ₹16,221 ₹14,869 ₹2,799 
चेन्नई ₹16,330 ₹14,969 ₹2,799



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News